×

Indigo Flight Alert: फ्लाइट में मचा हड़कंप, बम की सूचना से आनन-फानन में कराई गई लैंडिंग

Indigo Flight Bomb Threat: यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद विमान को जांच के निरीक्षण के लिए एक अलग जगह ले जाया गया। वहीं, नेदुम्बसेरी पुलिस ने भी बम की धमकी मिलने की पुष्टि की।

Ashish Pandey
Published on: 28 Aug 2023 9:20 AM GMT (Updated on: 28 Aug 2023 10:05 AM GMT)
Indigo Flight Alert: फ्लाइट में मचा हड़कंप, बम की सूचना से आनन-फानन में कराई गई लैंडिंग
X
Indigo Flight Bomb Threat (photo: social media )

Indigo Flight Bomb Threat: कोच्चि से बंगलूरू जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। विमान को आनन-फानन में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराई गई। इसके बाद, अधिकारियों ने सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा और जांच के लिए विमान को अन्य जगह पर ले गए।

बता दें, फ्लाइट- 6E6482 सुबह साढ़े दस बजे बंगलूरू के लिए प्रस्थान करने वाली थी।

निरीक्षण को ले गए दूसरी जगह

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद विमान को जांच के निरीक्षण के लिए एक अलग जगह ले जाया गया। वहीं, नेदुम्बसेरी पुलिस ने भी विमान में बम की धमकी मिलने की पुष्टि की। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक टीम भेजी गई है। पुलिस ने कहा कि टीम की शुरुआती जांच के बाद ही आगे की जानकारी मिल सकेगी।

कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) ने बताया कि जब इंडिगो की विमान उड़ान भरने वाला था तभी हवाई अड्डे के सीआईएसएफ नियंत्रण कक्ष में बेंगलुरु जाने वाली उड़ान के बारे में बम की धमकी वाली कॉल आई। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

यात्रियों में मचा हड़कंप

विमान में बम की सूचना पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। उनके बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हर कोई विमान से उतरना चाहता था। वहीं विमान की लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को सकुशल उतारा गया। जब जाकर यात्रियों की जान में जान आई।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story