×

भारत-चीन की सीमा, जहां दिखे कई बार एलियंस, इससे जुड़ा है ये विवाद

कोंग्का ला, एक ऐसी जगह जहां पर कई बार एलियंस के दिखाई देने की बात कही जा चुकी है। कोंग्का ला में ला शब्द का मतलब होता है तिब्बती भाषा में दर्रा होता है।

Shreya
Published on: 10 May 2020 8:42 AM GMT
भारत-चीन की सीमा, जहां दिखे कई बार एलियंस, इससे जुड़ा है ये विवाद
X

लद्दाख: कोंग्का ला, एक ऐसी जगह जहां पर कई बार एलियंस के दिखाई देने की बात कही जा चुकी है। कोंग्का ला में ला शब्द का मतलब होता है तिब्बती भाषा में दर्रा होता है। यह एक पहाड़ी दर्रा है जो लद्दाख क्षेत्र में स्थित है। बता दें कि इस दर्रा पर काफी विवाद छिड़ा हुआ है। दरअसल, भारत का दावा है कि ये उसकी सीमा में आता है, जबकि चीन का कहना है कि ये उसकी सीमा में आता है।

क्या है दर्रा के पीछे विवाद?

इसे लेकर ही साल 1959 में भारत के सैन्य दस्ते पर दर्रे के पास मौजूद चीनी सैनिकों ने हमला बोल दिया था। ये हमला भारत-चीन युद्ध की शुरुआत से पहले ही बोला गया था। इसमें 10 भारतीयों ने अपनी जान गंवाई थी। जबकि 7 भारतीय सैनिकों को चीन ने गिरफ्तार कर लिया था। इस हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम हो गया। बता दें कि चीन द्वारा किए गए इस हमले ने भी दोनों देशों के बीच हुए युद्ध में एक अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: मुंबई से लौट रहे 3 मजदूरों ने रास्ते में ही तोड़ दिया दम, सीएम योगी ने जताया शोक

एक हिस्सा चीन और एक हिस्सा भारत में

बाद में एक समझौता हुआ, जिसके बाद दोनों देशों में से कोई भी कोंग्का दर्रा में पेट्रोलिंग के लिए नहीं आता-जाता है। बता दें कि कोंग्का दर्रा का उत्तरपूर्व का हिस्सा चीन की ओर है, जो अक्साई चीन के नाम से जाना जाता है। जबकि दर्रा के उल्टी तरफ का हिस्सा भारत के लद्दाख की ओर फैला हुआ है।

यह भी पढ़ें: कोरोना होगा छू मंतर: ये बनाएगी दवा, वैक्‍सीन बनाने का जबरदस्त इतिहास

कई बार देखी गई हैं ऐसी चीजें, जिनसे मिलता हैं इन बातों को बल

इस जगह पर बीते कई सालों में कई बार उड़न तश्तरी जैसी चीजें दिखाई दी हैं। लेकिन इस क्षेत्र के पूरी तरह से नो-मेन्स लैंड से बने होने के कारण और इसके चारों तरफ से दुर्गम पहाड़ों से घिरे होने के चलते साइंटिस्ट्स भी अब तक इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि इन बातों में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं।

यहा पर UFO (Unidentified flying object) जुड़ी कई घटनाएं दर्ज की गई हैं। जैसे साल 2004 में यहां पर कुछ भारतीय भूविज्ञानी खोज कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर रोबोट जैसे स्ट्रक्चर का कुछ दिखा था, जो कि पहाड़ों पर चल रहा था। जब वैज्ञानिक उसे देख वहां पहुंचे तो वो गायब हो गया।

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक सवाल: पहुंचाएगा KBC के हॉटसीट पर, जानिए क्या है प्रोसेस

सेना को भी दिखी थी रहस्यमयी चीज

वहीं साल 2012 में इंडियन आर्मी ने Pangong Lake के ऊपर एक रिबननुमा ऑब्जेक्ट को उड़ते हुए देखा था। इसे अच्छे से समझने के लिए सेना ने जब रडार का इस्तेमाल किया तो वह वहां से दिखना बंद हो गया। जबकि पहले खुली आंखों से भी वह दिखाई दे रहा था। साथ ही गूगल अर्थ की इमेजरी में भी कोंग्का दर्रा के आसमान में कई बार अजीब चीज दिखाई दी है।

कुछ तो है जो, है रहस्यमयी

हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि बार-बार दिखने वाली ये रहस्यमयी चीजें सच में एलियंस हैं या नहीं? या क्या ये भारत चीन की विवादित सीमा क्या सच में एलियंस का अड्डा है। फिलहाल विवादित और दुर्गम सीमा होने के चलते इस सीमा पर खास पड़ताल नहीं की जा सकी है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि बर्फ और ऊंचे पहाड़ों के बीच यहां कुछ तो है, जो रहस्यमयी है।

यह भी पढ़ें: नई खतरनाक बीमारी: बच्चे तेजी से हो रहे इसका शिकार, कई की हुई मौत

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story