TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lady IAS Officer Controversies: आखिर अपने पति के किन कामों से खूब कंट्रोवर्सी में रहीं ये IAS अधिकारी

Lady IAS officer controversies: आज हम आपको उन IAS अधिकारी पत्नियों के बारे में बता रहे हैं, जो अपने पतियों के चलते खूब कंट्रोवर्सी में रही। किसी के पति ने अपनी IAS पत्नी के घोटालों में साथ दिया, तो कही किसी के पति ने अपनी ही IAS पत्नी को प्रताड़ित किया।

Archana Pandey
Published on: 24 Jun 2023 12:49 PM GMT
Lady IAS Officer Controversies: आखिर अपने पति के किन कामों से खूब कंट्रोवर्सी में रहीं ये IAS अधिकारी
X
Lady IAS officer controversies (Image: Social Media)

Lady IAS officer in controversies : हाल ही में कई महिला आईएएस के हाई प्रोफाइल केस सामने आए हैं। इन मामलों की वजह से ये महिला आईएएस चर्चा में रहीं। कभी किसी घोटाले के आरोप में तो कभी प्रताड़वा की वजह से। हम बात कर रहे ऐसी महिला महिला IAS अधिकारियों, जो अपने पतियों की वजह से कांट्रोवर्सी में आईं।

IAS अधिकारी अपर्णा यू

यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी अपर्णा यू अपने पति द्वारा किए गए घोटाले को लेकर कंट्रोवर्सी में रही थीं। सबसे पहले उनके पति को आंध्र प्रदेश में हुए करीब तीन हजार करोड़ के स्किल डेवलपमेंट घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। अपर्णा के आंध्र प्रदेश में तैनाती के दौरान उनके पति को 3300 करोड़ का ठेका मिला था। जो खुद अपर्णा ने ही दिलवाया था। इसके बाद जब अपर्णा को उत्‍तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया। तब भी उन पर करीब 2800 करोड़ रुपये के पेंशन घोटाले के आरोप लगे। जिसको लेकर CBI जांच चल रही है। फिलहाल अर्पणा यूपी सिंचाई विभाग की सचिव हैं। यह पद अपर्णा यू का कामचलाऊ व्‍यवस्‍था के तहत दिया गया है।

IAS अधिकारी पूजा सिंघल

IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा दोनों भ्रष्टाचार को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। दोनों को मनरेगा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूजा सिंघल के सरकारी आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की थी। इसमें ईडी ने 19.41 करोड़ रुपये जब्त किए थे। पूजा की काली कमाई को लेकर उनके पति अभिषेक झा ने ईडी के सामने कई राज खोले थे।

IAS अधिकारी कल्पना अवस्थी

IAS कल्पना अवस्थी अपने पति के चलते कंट्रोवर्सी में आई। दरअसल कल्पना अवस्थी ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके अनुसार शादी के बाद से शारीरिक रूप से अक्षम पति ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। वे दूसरी महिलाओं से संबंध बनाने की धमकी देते थे। साथ ही मानसिक एवं शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की थी। कल्पना ने पति के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर थाने में यौन उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश करने और पैसों का गबन करने की FIR कराई थी।

IAS अधिकारी शुभ्रा सक्सेना

IAS अधिकारी शुभ्रा सक्सेना भी पति के शोषण को लेकर कंट्रोवर्सी में आईं थी। उन्होंने पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि शादी के बाद से ही मेरे पति मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित करते थे। उनका आरोप था कि तलाक के बाद से पति शशांक एक मानसिक रोगी की तरह मुझे और मेरी बेटी को धमकाते, डराते और हमारा पीछा करते थे।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story