×

रांची की सड़कों पर सरपट दौड़ता है लालू रथ, 24 वर्षों से है विजय यादव की पहचान

झारखंड राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव की पहचान पार्टी से कम और लालू रथ से ज्यादा है। अपनी एंबेसडर कार को लालू रथ में तब्दील करने वाले विजय यादव पिछले 24 वर्षों से रांची की सड़कों पर लालू रथ दौड़ा रहे हैं।

Monika
Published on: 3 Jan 2021 3:59 AM GMT
रांची की सड़कों पर सरपट दौड़ता है लालू रथ, 24 वर्षों से है विजय यादव की पहचान
X

झारखंड राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव की पहचान पार्टी से कम और लालू रथ से ज्यादा है। अपनी एंबेसडर कार को लालू रथ में तब्दील करने वाले विजय यादव पिछले 24 वर्षों से रांची की सड़कों पर लालू रथ दौड़ा रहे हैं। कहते हैं कि, कई सरकारें आई और गई लेकिन उन्होने लालटेन का दामन नहीं छोड़ा। लालू रथ पर सवार होकर उन्होने राजनीति के कई रंग देखे हैं। आज जब पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद खराब सेहत की वजह से रिम्स में इलाजरत हैं तो भी वो लालू रथ पर सवार होकर उनसे मिलने पहुंच जाते हैं।

सफेद से काली हुई लालू रथ

राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव सालों से सफेद एंबेस्डर कार को लालू रथ बनाकर राजनीति करते आ रहे हैं। पिछले 24 वर्षों से ये सिलसिला चला आ रहा है। हाल ही में उन्होने लालू रथ का रंग बदलकर सफेद से काला कर दिया है। विजय यादव कहते हैं कि, पार्टी में मतभेद होने के बाद उनसे गाड़ी से लालटेन उतारने को कहा गया लेकिन उन्होने नहीं माना। कहते हैं कि, लालू रथ से लालटेन कभी जुदा नहीं हुआ है और मरते दम तक लालू रथ चलता रहेगा।

लालू रथ

लालू रथ के साथ सेल्फी

राजधानी रांची की सड़कों पर लालू रथ की अलग ही पहचान है। लालू रथ के साथ विजय यादव का नाम जुड़ा है। लिहाज़ा, दोनों एक दूसरे के पूरक बन गए हैं। विजय यादव कहते हैं कि, लालू रथ पर सेल्फी लेने वालों की होड़ मची रहती हैं। पेट्रोल पंप पर तेल भराते समय भी लोग सेल्फी लेते हैं। कई लोग तो लालटेन जलाने का आग्रह भी करते हैं। लोगों की खुशी के लिए सब करना भी पड़ता है।

लालू रथ

ये भी पढ़ें…हिल उठा गुजरात: गैस सिलेंडर से युवक ने ली जान, कार के दरवाजे पर लिखा सच

लालू रथ से ट्रैफिक पुलिस भी वाकिफ

राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव की लालू रथ से ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी वाकिफ हैं। सड़कों पर लालू रथ को देखकर यातायात पुलिस भी विजय यादव को पहचान जाती है। कहते हैं कि, उनकी गाड़ी के बारे में पुलिस, प्रशासन के साथ ही खूफिया विभाग को भी जानकारी है। यही वजह है कि, वे लालू रथ को कभी भी ग़लत जगह पर लेकर नहीं जाते हैं। विजय यादव कहते हैं कि, लालू रथ की बदनामी पार्टी सुप्रीमो की बदनामी है। लिहाज़ा, उनपर दोहरी ज़िम्मेदारी है।

लालू रथ

ये भी पढ़ें…कुलगाम में धमाका! लश्कर के आतंकियों की बड़ी साजिश, सेना ने की ऐसे फेल

लालू के स्वास्थ्य की चिंता

वर्षों से लालू रथ की सवारी करने वाले विजय यादव पार्टी सुप्रीमो की गिरती सेहत से चिंतित हैं। प्रत्येक शनिवार को लालू प्रसाद का हालचाल जानने रिम्स पहुंच जाते हैं। कहते हैं कि, रिम्स आ जाने से राजद अध्यक्ष के बारे में जानकारी मिलने के साथ ही पार्टी नेताओं से मुलाकात भी हो जाती है। रांची के रहने वाले विजय यादव पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भले ही कम नज़र आते हों लेकिन रिम्स में उनकी मौजूदगी ज़रूर रहती है। कहते हैं कि, मरते दम तक लालू का साथ नहीं छोड़ेंगे।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story