×

दिग्गज नेता को सजा: 7 साल रहना होगा जेल में, देंगे करोड़ों का जुर्माना

झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को मनीलॉन्ड्रिंग के केस में ईडी कोर्ट ने 7 साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उनपर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। ये भी जान लीजे कि पारा शिक्षक हत्या मामले में एनोस एक्का पहले से ही आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। 

Vidushi Mishra
Published on: 23 April 2020 8:14 AM GMT
दिग्गज नेता को सजा: 7 साल रहना होगा जेल में, देंगे करोड़ों का जुर्माना
X
दिग्गज नेता को सजा: 7 साल रहना होगा जेल में, देंगे करोड़ों का जुर्माना

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को मनीलॉन्ड्रिंग के केस में ईडी कोर्ट ने 7 साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उनपर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। और अगर जुर्माना नहीं दिया गया तो सजा एक साल बढ़ जाएगी। ईडी कोर्ट ने पूर्व मंत्री की संपत्ति जब्त कर भारत सरकार को सौंपने का आदेश दिया है। बता दें, ईडी की जांच में रांची, सिमडेगा, दिल्ली, सिल्लीगुड़ी आदि जगहों पर पूर्व मंत्री की संपत्ति होने का खुलासा हुआ था। पूर्व मंत्री एनोस एक्का प्रदेश के पूर्वी सीएम मधु कोड़ा के शासनकाल में मंत्री थे।

ये भी पढ़ें...ताबड़तोड़ छापेमारी: मौलाना साद पर एक्शन में आई पुलिस, चल रही कार्यवाही

4 बार सजा के ऐलान की तिथि बढ़ानी पड़ी

लॉकडाउन के दौरान ईडी कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई कर पूर्व मंत्री को सजा सुनाई है। मामला ये है कि पूर्व मंत्री एनोस एक्का 20 करोड़ 31 लाख 77 हजार रुपये के मनीलॉन्ड्रिंग के मामले में दोषी ठहराये गये थे। 21 मार्च को अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण 4 बार सजा के ऐलान की तिथि बढ़ानी पड़ी थी।

मंत्री ने अपने बचाव में 70 गवाहों को पेश किया

इस केस में ईडी ने अक्टूबर 2009 में एनोस एक्का के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। कोर्ट में ईडी ने 57 गवाहों के बयान दर्ज कराए।

वहीं, पूर्व मंत्री ने अपने बचाव में 70 गवाहों को पेश किया था। एनोस एक्का के खिलाफ उनकी पत्नी मेनन एक्का और जयकांत बारा सरकारी गवाह बने थे।

ये भी पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट का आदेश: 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण संवैधानिक रूप से अमान्य

वहीं इससे पहले इसी साल 25 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मंत्री को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा और 50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

एक्का पहले से ही आजीवन कारावास की सजा काट रहे

झारखंड के पूर्व मंत्री के अलावा इस मामले में उनकी पत्नी मेनन एक्का एवं अन्य पांच आरोपियों को भी 7 -7 साल जेल की सजा और 50-50 लाख जुर्माना सुनाया गया।

हालांकि मंत्री एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का समेत परिवार के 5 सदस्य आय से अधिक संपत्ति मामले में रांची के होटवार जेल में 7 साल की सजा काट रहे हैं। और तो और ये भी जान लीजे कि पारा शिक्षक हत्या मामले में एनोस एक्का पहले से ही आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

ये भी पढ़ें...‘अमेरिका पर हमला’: ट्रंप ने दी जानकारी, 47 हजार से ज्यादा की मौत

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story