×

भारत आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति: इनका जलवा था कुछ ऐसा, बदल दिया गांव का नाम

भले ही कई बार पीएम मोदी के न्योता देने के बाद ट्रंप पहली बार भारत के दौरे पर आ रहे हैं लेकिन ट्रंप से पहले भी अमेरिका के कई राष्ट्रपति भारत आ चुके हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 23 Feb 2020 11:54 AM GMT
भारत आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति: इनका जलवा था कुछ ऐसा, बदल दिया गांव का नाम
X

दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को भारत में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। देश ने अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए काफी तैयारियां की है। भले ही कई बार पीएम मोदी के न्योता देने के बाद ट्रंप पहली बार भारत के दौरे पर आ रहे हैं लेकिन ट्रंप से पहले भी अमेरिका के कई राष्ट्रपति भारत आ चुके हैं। एक दौर वो भी था जब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने भी अमेरिका के राष्ट्रपति का भारत में स्वागत किया था। वहीं पीएम मोदी तो ट्रंप से पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी स्वागत कर चुके हैं।

भारत में ट्रंप से पहले आ चुके ये अमेरिकी राष्ट्रपति:

डोनाल्ड ट्रंप से पहले भी अमेरिका के कई राष्ट्रपति का भारत से लगाव रहा है। ट्रंप के पहले छह अमेरिकी राष्ट्रपति भारत दौरे पर आ चुके हैं। भारत दौरे पर आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति में सबसे पहला नाम आता है डी.आईजेनहावर का, 10 दिसंबर 1959 को तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति डी.आईजेनहावर का भारत की धरती पर स्वागत किया था।

ये भी पढ़ें: भारत बंद से सुलगा बिहार: जगह-जगह आगजनी और पथराव, मचा हाहाकार

रिचर्ड निक्सन थे भारत आने वाले दूसरे राष्ट्रपति:

अमेरिका के 37वें राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन भारत दौरे पर आने वाले दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति थे। रिचर्ड निक्सन सन 1969 में भारत आये थे। गौरतलब है कि रिचर्ड निक्सन अपने शपथ ग्रहण के 6 महीने के बाद ही भारत पधारे थे। उस समय भारत की प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी थीं। दोनों के बीच उतनी गर्मजोशी देखने को नहीं मिली थी। जिसके बाद निक्सन केवल 23 घंटे भारत में रहे और फिर लाहौर चले गये थे।

प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने किया था जिम्मी कार्टर का स्वागत:

रिचर्ड निक्सन के बाद कोई भी अमेरिकी राष्ट्रपति भारत नहीं आया। नौ साल बाद जब जिमी कार्टर प्रेसीडेंट नियुक्त हुए तो 1 जनवरी 1978 को भारत दौरे पर आए। उन दिनों प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई केंद्र की सत्ता में थे। जिम्मी अपनी पत्नी रोजालिन साथ आये थे। यहां उन्होंने हरियाणा के दौलतपुर गाँव में पहुंच कर टेलीविजन तोहफे के तौर पर दिया था। इस के बाद दौलतपुर का नाम बदल कर 'कार्टरपुर' कर दिया गया था।

भारत आने वाले चौथे अमेरिकी राष्ट्रपति थे बिल क्लिंटन

साल 2000 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत आने वाले चौथे प्रेसिडेंट थे। क्लिंटन पांच दिन भारत में रुके थे। तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेई ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। क्लिंटन ने अपने दौरे में भारत के अलग अगल शहरों का दौरा किया। क्लिंटन अपनी बेटी चेल्सी क्लिंटन के साथ आये थे।

ये भी पढ़ें: बहुत बड़े कारोबारी हैं अमेरिकी राष्ट्रपति, जानिए भारत में कहां-कहां फैला है साम्राज्य

जॉर्ज डब्ल्यू बुश भारत आने वाले पांचवें अमेरिकी राष्ट्रपति

इसके बाद साल 2006 में अमेरिका के राष्ट्रपति जाॅर्ज डब्ल्यू बुश भारत आये। उस समय मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री थे। बुश की भारत यात्रा पर भारत ने नागरिक और सैन्य परमाणु सुविधाओं को अलग-अलग रखने पर अपनी सहमति दर्ज कराई थी।

पीएम मोदी ट्रंप से बराक ओबामा का कर चुके स्वागत:

इतना ही नहीं अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने कार्यकाल में दो बार भारत आये। बराक ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति भी हैं। वो पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति थे जो गणतंत्र दिवस के मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत आये थे। पीएम मोदी ने बराक ओबामा का स्वागत किया था।

ये भी पढ़ें: ट्रंप के सुरक्षाकर्मी अपने साथ ला रहे ये खास चीज, भारत में इस पर पहले से बैन

भारत आने वाले सातवें राष्ट्रपति हैं ट्रंप:

अब ट्रंप अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले बतौर राष्ट्रपति भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी दोबारा किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। ट्रंप अपनी पत्नी और बेटी के साथ भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story