×

सुन लो इमरान! पहले इनसे जीतो, भारत से तो बाद में भिड़ना

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से तिलमिलाए हुए हैं। इमरान खान भारत की शांति भंग करने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं। इसी के चलते इमरान बार-बार भारत को युद्ध की धमकी दे रहें हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 30 Aug 2019 11:54 AM GMT
सुन लो इमरान! पहले इनसे जीतो, भारत से तो बाद में भिड़ना
X
पाकिस्तान

नई दिल्ली : पाकिस्तान के पीएम इमरान खान जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से तिलमिलाए हुए हैं। इमरान खान भारत की शांति भंग करने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं। इसी के चलते इमरान बार-बार भारत को युद्ध की धमकी दे रहें हैं। यहां तक की पाक के रेल मंत्री शेख रशीद ने तो युद्ध की तारीख की घोषणा भी कर दी है। शेख ने कहा है कि युद्ध अक्टूबर-नंवबर के महीने में होगा।

यह भी देखें... 8 PSU बैंकों ने रेपो रेट को ब्याज दर से जोड़ा: निर्मला सीतारमण

मक्खियों से लड़ाई लड़ रहा पाक

आपको बता दे कि पाक रेलमंत्री शेख रशीद ने तो युद्ध की तारीख बता भी है लेकिन पाकिस्तान तो अभी ही मक्खियों से लड़ाई लड़ रहा है और हार भी रहा है।

शेख रशीद

पाक के कराची को मक्खियों ने परेशान करके रखा है। स्थानीय लोग इस तरह इन मक्खियों से मुक्ति पाना चाहते हैं। यहां नालों का गंदा पानी, बारिश का कहर और ईद-अल-अजहा पर हुई कुर्बानियों के बाद सड़कों की हालत खराब है।

आश्चर्य की बात तो ये है कि इस बारे में पाकिस्तानी टीवी चैनल खुद कवरेज चला रहे हैं। यहां वाकई युद्ध जैसी स्थिति हो गई है और पाकिस्तान घर की मक्खियों से ये लड़ाई हार रहा है।

यह भी देखें... पाकिस्तान सड़क पर! अब ग़ुस्से में याद आ ही गए मोदी

आपको बता दें कि पाकिस्तानी टीवी चैनल एआरवाई की एक वीडियो रिपोर्ट के अनुसार, मक्खियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। मक्खियों से भिनभिनाहट ने लोगों का उठना-बैठना, खाना-पीना दुर्लभ कर दिया है।

खुद के लिए पाक के पास समय नही

यहां के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। और तो और पाकिस्तान सरकार और स्थानीय प्रशासन इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए कोई कदम भी नहीं उठा रहा है। क्योंकि पाकिस्तान सरकार तो भारत को धमकी देने और निहारने में व्यस्त जो है।

कराची में मक्खियों और मच्छर की बढ़ती संख्या के कारण डेंगू और कॉन्गो वायरस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के घरों में इतनी मक्खियां हो गई हैं कि उनका खाना भी दुश्वार हो गया है। कराची में इसी मसले पर एक शख्स वीडियो में कहता है, परेशान हो गया हूँ स्प्रे कर करके।

pak in danger

यह भी देखें... कश्मीर मुद्दे पर बोले इमरान खान- न अमेरिका सुन रहा है और न ही यूएन

स्थानीय लोग असहाय और आक्रोशित हैं। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट के अनुसार, 27 अगस्त 2019 को एक शख्स ने एक याचिका भी दायर कर दी है। उसने कोर्ट से शिकायत की है कि सिंध सरकार, कराची मेयर और 6 जिलों के चेयरमैन शहर को साफ करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया है।

कराची में मक्खियों से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने 40 वाहनों को छिड़काव के लिए तैनात किया था, लेकिन फिलहाल केवल 5 वाहन ही इस काम में लगाए गए हैं। ईंधन की समस्या को इसका कारण बताया जा रहा है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story