×

Live: वित्त मंत्री ने किया एलान, योगी सरकार 500 करोड़ की करेगी मदद

कोरोना संक्रमण के बीच आज बदरनाथ धाम के कपाट खुल गए। इसके अलावा आज वित्त मंत्री निर्मंला सीतारमण 20 लाख के आर्थिक पैकेज को लेकर तीसरी क़िस्त की घोषणा करने वाली हैं । इसके पहले वित्त मंत्री ने पहली क़िस्त में MSME के उद्यमियों और दूसरी क़िस्त में प्रवासी मजदूर, गरीब, छोटे और सीमांत किसानों के लिए ऐलान किया था।

Shivani Awasthi
Published on: 15 May 2020 2:54 AM GMT
Live: वित्त मंत्री ने किया एलान, योगी सरकार 500 करोड़ की करेगी मदद
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संकट के बीच वित्त मंत्री निर्मंला सीतारमण 20 लाख के आर्थिक पैकेज को लेकर तीसरी क़िस्त की घोषणा की। इस तीसरी किस्त में 11 एलान किए गए हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज के ऐलान किसानों से जुड़ा है। इससे पहले उन्होंने पहली क़िस्त में MSME के उद्यमियों और दूसरी क़िस्त में प्रवासी मजदूर, गरीब, छोटे और सीमांत किसानों के लिए ऐलान किया था।

Lockdown-3 भारत में कोरोना वायरस

अब देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 80 हजार पार हो गई है। इसमें से 26 हजार 235 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2549 लोग जान गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 3722 नए मामले सामने आए और 134 मौतें हुई हैं। साथ ही 1894 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।

Live Updates:

नोएडा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 242, 71 साल के बुजुर्ग की मौत

चार नए मरीजों की पुष्टि के साथ जपनद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 242 पर पहुंच गई। वहीं नोएडा निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

दस साल के बच्चे ने कोरोना को दी मात

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को दस मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में पांच महिला मरीज शारदा अस्पताल की हैं। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों में दस साल का बच्चा भी शामिल है। वहीं 76 वर्षीय वृद्ध और 36 वर्ष व्यक्ति को भी डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि नोएडा के दो मरीज जिनका इलाज दिल्ली में चल रहा था, उन्हें भी शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।


एक ही परिवार के 16 लोगों में कोरोना के लक्षण

बताया जा रहा है कि भदोही के ज्ञानपुर क्षेत्र के रमईपुर गांव में मुंबई से लौटे एक ही परिवार के 16 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार के एक सदस्य की मुंबई में कोरोना से मौत होने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर 10 मई को कुनबा गांव लौटा था। इस परिवार में एक दस साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया है। भदोही जिले में इसके पहले दो और मामले पाजिटिव पाये जा चुके है।


बलिया में एक साथ मिले 9 कोरोना पॉजिटिव केस

बलिया में एक साथ 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 9 कोरोना के पॉजिटिव मामले मिलने से कुल संख्या 10 पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जिले के कई क्षेत्रों को सील कर दिया है। जिलाधिकारी ने भी इन मामलों की पुष्टि की है।


कोरोना से जौनपुर में पहली मौत

जौनपुर जनपद में कोरोना संक्रमित मरीज के मौत की पहली घटना सामने आई है। उसकी तबीयत गत एक सप्ताह पहले से खराब थी। उसे एक बार तो रेलवे ने ट्रेन में बैठने की अनुमति नहीं दिया। लेकिन प्रदीप ने दवा आदि खाकर मुम्बई से प्रयागराज को आने वाली श्रमिक ट्रेन में सवार हो गया। वह 14 मई को जौनपुर स्थित मुंगराबादशाहपुर सरकारी शेल्टर होम सार्वजनिक इन्टर कालेज में क्वारंटाइन किया गया। आज 15 मई को सुबह उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मृत्यु हो गई।


कानपुर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव

कानपुर देहात की रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में अलग 2 गाँवो में 2 कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन ने दोनों गाँवो को सील, गांव को किया जा रहा सेनेटाइज।


सीतापुर के लोगों को मिलेगी राहत, प्रशासन ने तैयार किया मसौदा

कोविड-19 वालंटियर्स ग्रुप ने व्यापारियों के साथ शुक्रवार को DM अखिलेश तिवारी से मुलाकात की। लॉकडाउन अवधि में सीतापुर के लोगों को राहत पहुँचाने के लिये प्रस्ताव पत्र सौंपा। लॉकडाउन का तीसरा चरण पूरा होने के बाद सशर्त बाजार खोलने पर सहमति बन गयी है। इसे लेकर डीएम जल्द ही गाइडलाईन जारी कर निर्देश देंगे।


उत्तर प्रदेश में दो नए मामले

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। अब यहां पर संक्रमितों की संख्या दो हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर मुंबई से लौटे थे। मरीज को आइसोलेट कर दिया गया है। मजदूर के परिवार को भी होम क्वॉरेंटाइन किया गया।

इसके अलावा हमीरपुर में भी कोरोना का एक नया केस मिला है। प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र से वापस आया है। सीएमओ ने कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की।


आजमगढ़ में कोरोना संदिग्ध की मौत

आजमगढ़ में कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई है। मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि वह था जहानागंज थाना क्षेत्र निवासी का निवासी है और 13 मई को मुम्बई से ट्रक से आया था। राजकीय मेडिकल कॉलेज आज़मगढ़ उपचार में चल रहा था इलाज।

महाराष्ट्र पंजाब और तमिलनाडु 31 मई तक लॉक डाउन के पक्ष में

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सबसे ज्यादा प्रभावित हुए महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को 31 मई तक बढ़ाने के संकेत दिए हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अपने राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये जाने की सिफारिश की।


भारत को मिला 1 बिलियन डॉलर

कोरोना संकट से निपटने के लिए भारत को वर्ल्ड बैंक ने बड़ी राहत दी है। वर्ल्ड बैंक ने भारत सरकार के कार्यक्रमों के लिए एक बिलियन डॉलर के पैकेज का ऐलान किया है। यह पैकेज सामाजिक सुरक्षा पैकेज होगा। इससे पहले कोरोना से जंग के लिए भारत को ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने एक अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता राशि देने का ऐलान किया था।

अच्छे दिन: वर्ल्ड बैंक ने 2018 में विकास दर 7.3% रहने का अनुमान जताया


वित्त निर्मला सीतारमण की 20 लाख करोड़ के पैकेज पर तीसरी बार एलान

मोदी सरकार द्वारा दिए जा रहे 20 लाख करोड़ के पैकेज की तीसरी किस्त में विशेष तौर पर सेक्टोरल रियायतों पर फोकस करेगी। इसके तहत अलग-अलग सेक्टर के लिए रियायतों का ऐलान किया जाएगा। केंद्र सरकार शुक्रवार को मत्स्य पालन उद्योग के लिए विशेष ऐलान कर सकती है।

ये भी पढ़ेंः वित्त मंत्री के एलान के बाद PM मोदी ने किया ट्वीट, बताया- किसको मिलेगा फायदा


राज्य वार कोरोना मरीजों का आंकड़ा

अंडमान-निकोबार में 33

आंध्र प्रदेश में 2205

असम 87

बिहार 994

चंडीगढ़ 191

छत्तीसगढ़ 60

दिल्ली 8470

गुजरात 9591

हरियाणा 818

जम्मू-कश्मीर 983

झारखंड 197

कर्नाटक 987

केरल 560

लद्दाख 43

मध्य प्रदेश 4426

महाराष्ट्र में 27524

ओडिशा 611

पंजाब 1935

राजस्थान 4534

तमिलनाडु 9674

उत्तराखंड 78

उत्तर प्रदेश 3902

पश्चिम बंगाल में 2377

त्रिपुरा156

तेलंगाना 1414

हिमाचल प्रदेश में 59

गोवा 14

मेघालय 13

पुड्डुचेरी 13


कोरोना से राज्यों में मौतों का आंकड़ा :

आंध्र प्रदेश में 48

असम 2

बिहार 7

चंडीगढ़ 3

दिल्ली 115

गुजरात 586

हरियाणा 11

जम्मू-कश्मीर 11

झारखंड 3

कर्नाटक 35

केरल 4

मध्य प्रदेश 237

महाराष्ट्र में 1019

मेघालय 1

ओडिशा 3

पुड्डुचेरी में 1

पंजाब 32

राजस्थान 125

तमिलनाडु 66

उत्तराखंड 1

उत्तर प्रदेश 88

पश्चिम बंगाल में 215

तेलंगाना 34

हिमाचल प्रदेश में 2 है


महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या 1 हजार के पार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 1602 नए केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 44 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 1019 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पर कोरोना के कुल 27524 केस हो गए हैं। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पर कोरोना के 991 नए केस सामने आए हैं। मुंबई में कोरोना के कुल 16378 केस हो गए हैं और अब तक 621 लोगों की जान चुकी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story