×

लॉकडाउन-2: ये 13 काम नहीं कर पाएँगे आप, नई गाइडलाइन जारी

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण देशभर में लॉकडाउन को 19 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते ये लॉकडाउन 3 मई तक हो गया है। लॉकडाउन-2 को लेकर केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी की है।

Vidushi Mishra
Published on: 15 April 2020 8:30 AM GMT
लॉकडाउन-2: ये 13 काम नहीं कर पाएँगे आप, नई गाइडलाइन जारी
X
लॉकडाउन-2: ये 13 काम नहीं कर पाएँगे आप, नई गाइडलाइन जारी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण देशभर में लॉकडाउन को 19 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते ये लॉकडाउन 3 मई तक हो गया है। लॉकडाउन-2 को लेकर केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। इसमें किलसानों, ई-कॉमर्स, प्लंबर, मैकेनिक और कारपेंटर को लॉकडाउन के दौरान छूट प्रदान की गई है। वहीं आईटी कंपनियों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की छूट है।

ये भी पढ़ें... खेल रहे जान से: तेजी से बढ़ रहा मौत का तांडव, नहीं मान रहा यूपी का ये राज्य

ऐसे में केंद्र सरकार ने कहा कि आवश्यक सामानों, दवाओं का उत्पादन जारी रहेगा। कुछ शर्तों के साथ ट्रकों को आने-जाने की इजाजत दी गई है। लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए होटल, लॉज खुले रहेंगे। लेकिन लॉकडाउन-2 में ऐसी 13 सुविधाएं हैं, जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

चलिए जानते हैं कौन सी है ये 13 सेवाएं...

1... सभी तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बसें आपके लिए बंद हैं।

2... सभी एजुकेशन सेंटर, कोचिंग क्लासेस, कॉलेज, स्कूल, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी बंद ही रहेंगे।

3... जिम, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, पार्क, मार्केट नहीं खुलेंगे।

4... 3 मई तक दिल्ली और कोलकता मेट्रो समेत अन्य शहरों के मेट्रो सर्विस भी बंद है। मेट्रो में सिर्फ हेल्थ वर्कर्स या डॉक्टर, पुलिस ही सफर कर सकते हैं।

5... सभी धार्मिक जगहें जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च भी 3 मई तक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें...सरकार से राहुल गांधी की अपील- मध्य पूर्व में फंसे भारतीयों की वापसी का इंतजाम करें

6... ऐसे कॉमर्शियल एक्टिविटी जैसे प्रॉपर्टी डीलिंग वगैह भी आप नहीं कर पाएंगे।

7... सार्वजनिक रूप से कोई सेलिब्रेशन भी नहीं किया जा सकता।

8... कोई भी रेस्टोरेंट, होटल, फूड कोर्ट नहीं खुलेगा।

9... बिना मास्क पहने या मुंह को बिना कवर किए बाहर नहीं निकल सकते। सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर भी पाबंदी है। ऐसा किया तो जुर्माना देना होगा।

10... सभी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स सस्पेंड रहेंगी।

ये भी पढ़ें...आखिर कौन है बांद्रा स्टेशन पर इतनी भीड़ इकट्ठा करने वाला मास्टरमाइंड विनय दुबे?

11... शादियों या अंतिम संस्कार पर रोक नहीं है। अंतिम संस्कार के लिए ज्यादा से ज्यादा 20 लोग जा सकते हैं।

12... 3 मई तक कोई पैसेंजर ट्रेन, स्पेशल ट्रेन या प्रीमियम ट्रेनें नहीं चलेंगी। ऐसे में ट्रेन सर्विस भी आपके लिए बंद है।

13... ओला-उबर या शेयर कैब लेकर अपने दोस्त के घर जाने की सोच रहे हैं, तो ऐसा नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें...देश के इस शहर में कोरोना से बचने की नहीं थी कोई तैयारी, अफवाहों का हुआ शिकार

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story