×

आखिर कौन है बांद्रा स्टेशन पर इतनी भीड़ इकट्ठा करने वाला मास्टरमाइंड विनय दुबे?

बांद्रा रेलवे स्‍टेशन पर लगभग हजार की संख्‍या में दिहाड़ी मजदूर जमा होकर अपने घर भेने जाने की मांग करने लगे। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। इस बीच नवी मुंबई पुलिस ने विनय दुबे...

Ashiki
Published on: 15 April 2020 6:49 AM GMT
आखिर कौन है बांद्रा स्टेशन पर इतनी भीड़ इकट्ठा करने वाला मास्टरमाइंड विनय दुबे?
X

मुंबई: कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने देश में लॉकडाउन की अवधि को 19 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। अब देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। पीएम मोदी की घोषणा के कुछ ही देर बाद मुंबई के बांद्रा रेलवे स्‍टेशन पर लगभग हजार की संख्‍या में दिहाड़ी मजदूर जमा होकर अपने घर भेने जाने की मांग करने लगे। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। इस बीच नवी मुंबई पुलिस ने विनय दुबे नाम के एक शख्‍स को हिरासत में लिया है। इसके बाद आरोपी विनय दुबे को मुंबई पुलिस देर रात बांद्रा स्टेशन ले गई।

ये भी पढ़ें: बांद्रा मामले का मास्टरमाइंड: कामगारों को उकसा रहा था ऐसे, आज कोर्ट में पेशी

1000 लोगों के खिलाफ एफआईआर

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विनय दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। विनय पर आरोप है कि आरोप है कि उसने मुंबई के कुर्ला में 18 अप्रैल को प्रवासी मजदूरों की ओर से देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करने की धमकी दी। पुलिस ने अनुसार आरोपी विनय दुबे 'चलो घर की ओर' कैंपेन चला रहा था। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में इसी बात का जिक्र किया है। साथ ही अपनी एक टीम के बांद्रा में होने की बात कही है। एक पोस्ट में उसने 18 अप्रैल तक ट्रेनें शुरू नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी तक दी है। इस मामले में पुलिस ने करीब एक हजार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: लाॅकडाउन: पिता को याद कर भावुक हुए तेजप्रताप, कही ऐसी बात

आखिर कौन है विनय दुबे

इन सब मामलों के बीच आपके भी दिमाग में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कौन है ये विनय दुबे और इसने कैसे इतनी भीड़ इकठ्ठा कर लिया। विनय के फेसबुक अकाउंट पर दी गई जानकारी के अनुसार वह नवी मुंबई का रहने वाला है। उसने खुद को उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता बताया है। फेसबुक पर विनय ने कई पोस्ट शेयर किए हैं, इनमें से एक वीडियो में वह कहता सुनाई देता है कि उसने महाराष्ट्र में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए 40 बसों का इंतजाम किया है, ताकि मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया जा सके। राज्य सरकारों से इसकी अनुमति मांगी परंतु अभी तक नहीं मिली है। वीडियो पोस्ट में इसी तरह की कई बातें विनय ने साझा की हैं। बता दें विनय के इस वीडियो को 15 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।

फेसबुक पोस्ट में राज ठाकरे के साथ मंच साझा करती हुईं तस्वीरें

विनय के फेसबुक अकाउंट में अपलोड फोटोज में से एक में वह मनसे प्रमुख राज ठाकरे के साथ मंच साझा करता दिखाई पड़ता है। इसके अलावा उसकी प्रोफाइल में अपलोड एक फोटो में वह विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी पेश करता हुआ भी दिखता है।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में बीवी से मांगी चाय, मना करने पर तीन तलाक देकर घर से निकाला

Ashiki

Ashiki

Next Story