×

बांद्रा मामले का मास्टरमाइंड: कामगारों को उकसा रहा था ऐसे, आज कोर्ट में पेशी

लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने के ऐलान के बाद मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों को गुमराह कर इकट्ठा करने वाले आरोपी विनय दुबे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Ashiki
Published on: 15 April 2020 5:08 AM GMT
बांद्रा मामले का मास्टरमाइंड: कामगारों को उकसा रहा था ऐसे, आज कोर्ट में पेशी
X

मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे घरों में रहें। लेकिन महाराष्ट्र में इन निर्देशों के बावजूद लगातार कोरोना से संक्रमित और मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने के ऐलान के बाद मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों को गुमराह कर इकट्ठा करने वाले आरोपी विनय दुबे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी विनय को आज स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: लाॅकडाउन: पिता को याद कर भावुक हुए तेजप्रताप, कही ऐसी बात

होगी कार्यवाही

पुलिस के अनुसार आरोपी विनय ने ही प्रवासी मजदूरों को उकसाया, जिसकी वजह से मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर मंगलवार की शाम जन सैलाब उमड़ पड़ा और फिर स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। विनय पर ऐपिडेमिक डिसीज ऐक्ट की धारा 3 और आईपीसी की धारा 117, 153 ए, 188, 269, 270, 505 (2) के समक्ष उसके खिलाफ तहरीर दर्ज की गयी है। उसे बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

जारी किया विडियो

एक अधिकारी ने बताया कि विनय को मंगलवार रात नवी मुंबई में ऐरोली से पकड़ा गया। उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। विनय दुबे ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने महाराष्ट्र सरकार से मांग की थी कि वह प्रवासी कामगारों के लौटने का इंतजाम करे, जो कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन में फंसे हुए हैं। विनय इस वीडियो में कहता है कि प्रवासी कामगार अपने पैतृक गांव जाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना: जनता के लिए सरकार ने किए ये बड़े ऐलान, जानिए आप पर क्या होगा असर

दी थी आंदोलन की धमकी

विनय दुबे ने इस मामले को लेकर 13 अप्रैल को एक पोस्ट डाला, जिसमें उसने केंद्र और उत्तर भारत की राज्य सरकारों को चेतावनी दी कि अगर 18 अप्रैल तक दूसरे राज्यों के लोगों को घर पहुंचाने का प्रबंध नहीं हुआ तो वह देशव्यापी आंदोलन करेगा।

ये भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट की बैठक आज शाम, कोरोना संकट पर हो सकते हैं ये बड़े फैसले

Ashiki

Ashiki

Next Story