×

लॉकडाउन 4 से बढ़ी चिंता: इतनी तेजी से बढ़ी महामारी, औसतन 271 लोग संक्रमित

लॉकडाउन 4 के आखिरी 6 दिन बेहद खराब रहे। 24 मई को 6767 नए मरीज सामने आए। 25 मई को ये बढ़ कर 6977 पर पहुंच गया। 28 मई को ये 7466 पर पहुंच गया। रविवार को 8380 नए केस मिले। शनिवार को ये आंकड़ा 7965 पर था।

SK Gautam
Published on: 31 May 2020 7:55 AM GMT
लॉकडाउन 4 से बढ़ी चिंता: इतनी तेजी से बढ़ी महामारी, औसतन 271 लोग संक्रमित
X

नई दिल्ली: देश में लागू किये गए चौथे लॉकडाउन का आज अंतिम दिन है। इस लॉक डाउन में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। इस हिसाब से चौथा लॉक डाउन कुछ ख़ास सफल नहीं हो सका है। इस दौरान हर घंटे कोरोना के औसतन 271 नए मरीज़ सामने आए। पिछले एक हफ्ते में तो हर दिन कोरोना के नए मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड इज़ाफा हुआ है। अब भारत में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 82 हजार 142 हो गई है।

हर घंटे कोरोना के औसतन 271 नए मरीज

बात दें कि 6 मई को लॉकडाउन का तीसरा फेज खत्म हुआ था। उस वक्त देश में मरीजों की कुल संख्या 90,927 थी। लेकिन अब मरीजों की कुल संख्या 1,82,142 हो गई है। यानी लॉकडाउन 4 में मरीजों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ। हिसाब लगाया जाय को हर घंटे कोरोना के औसतन 271 नए मरीज सामने आए।

आखिरी 6 दिनों में बढ़े मामले

लॉकडाउन 4 के आखिरी 6 दिन बेहद खराब रहे। 24 मई को 6767 नए मरीज सामने आए। 25 मई को ये बढ़ कर 6977 पर पहुंच गया। 28 मई को ये 7466 पर पहुंच गया। रविवार को 8380 नए केस मिले। शनिवार को ये आंकड़ा 7965 पर था।

ये भी देखें: भारत का नाम रोशन कर रही ये वैज्ञानिक, कोरोना वैक्सीन बनाने में अहम भूमिका

कोरोना के मरीजों के ठीक होने की संख्या बढ़ी

हालांकि इसमें राहत की एक बात ये है कि रिकवरी रेट में भी लगातार इजाफा हो रहा है। भारत में अब रिकवरी रेट 47.75 पर पहुंच गई है। देश में जब पहला लॉकडाउन शुरू हुआ था तो उस वक्त मरीजों की ठीक होने की दर 7.1% थी। दूसरे लॉकडाउन में ये 11.42% तक पहुंच गया। इसके बाद इसमें और इजाफा हुआ और ये रेट 26.59 फीसदी पर पहुंच गई। 18 मई को जब लॉकडाउन का चौथा फेज शुरू हुआ तो ये आंकड़ा 38% पर आ पहुंचा।

ये भी देखें: नवाब की मोहब्बत: कभी दी जाती थी मिसाल, अब धीरे-धीरे हो रही ख़त्म

मरीजों और मृतकों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी

देश में लॉक डाउन चार के अंतिम रविवार को एक दिन के लिहाज से कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 8,380 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,82,143 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या बढ़कर 5,164 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 89,995 लोग अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 86,983 लोग स्वस्थ हुए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। अब तक करीब 47.75 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story