×

ये है लॉकडाउन 4.0: राहत भरा होगा आने वाला दिन, मिल सकती हैं ये छूटें

अधिकारी ने ये भी बताया कि लॉकडाउन 4.0 में कंटेनमेंट जोन के बाहर सीमित क्षमता के साथ लोकल ट्रेन, बस और मेट्रो भी चल सकती हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 16 May 2020 9:48 AM GMT
ये है लॉकडाउन 4.0: राहत भरा होगा आने वाला दिन, मिल सकती हैं ये छूटें
X

नई दिल्ली: देश में कोरोन वायरस का कहर लगातार जारी है। देश में आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। ऐसे में इस वायरस पर काबू पाने के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन का तीसरा चरण जारी है। जिसकी मियाद 17 मई को पूरी हो रही है। ऐसे में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पहले ही ये साफ़ कर दिया था कि देश में लॉकडाउन 4.0 लागू होगा। लेकिन इसके साथ प्रधानमंत्री ने ये भी साफ़ कर दिया था कि लॉकडाउन 4.0 एक नई तरीके से लागू किया जायेगा। ऐसे में ये माना जा रहा है ई सरकार लॉकडाउन 4.0 के दौरान पहले से ज्यादा छूटें प्रदान करेगी। ऐसे में आइये जानते हैं कि सरकार क्या-क्या छूट प्रदान कर सकती है।

राहत भरा होगा लॉकडाउन 4.0

लॉकडाउन 4.0 की रूप रेखा को लेकर केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों से सुझाव मांगे गए हैं। लॉकडाउन के इस चौथे चरण को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ करीब 5 घंटे की काफी लंबी बैठक की। जिसके बाद बैठक में मौजूद एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ग्रीन जोन पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। वहीं ऑरेंज जोन में पाबंदियों को बेहद कम कर दिया जाएगा। लेकिन सबसे बड़ी बात ये सामने आई कि सरकार रेड जोन में भी नाई किओ दुकान, सैलून, और चश्मे की दुकानों को खोलने की छूट दे सकती है।

ये भी पढ़ें- अब अपराधी हुए बेरोजगार, अपराध में आई भारी गिरावट गिरावट

अधिकारी ने बताया कि अब पाबंदियां और सख्ती सिर्फ कंटेनमेंट जोन तक सीमित रहेगी। साथ ही अधिकारी ने ये भी बताया कि लॉकडाउन 4.0 में कंटेनमेंट जोन के बाहर सीमित क्षमता के साथ लोकल ट्रेन, बस और मेट्रो भी चल सकती हैं। दिल्ली मेट्रो ने इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। इसके अलावा सवारियों की संख्या पर पाबंदी के साथ रेड जोन में ऑटो और टैक्सी सेवाओं को भी छूट मिल सकती है।

दुकानों पर लागू होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला

लॉकडाउन को लेकर हुई बैठक में मौजूद अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पाबंदियों के नाम पर देश में भर कहीं भी स्कूल. कॉलेज, सिनेमा हॉल और मॉल लॉकडाउन 4.0 में भी नहीं खोले जाएंगे। इसके साथ कुछ राज्यों इ ओर से ये मांग की गई है कि संक्रमण के आधार पर अपने राज्य में ग्रीन.रेड और ओरेंज जोन को निर्धारित करने की जिम्मेदारी उन्हें खुद दी जानी चाहिए।राज्य सरकारों द्वारा जमीनी हालात के आधार पर आवाजाही और आर्थिक गतिविधियां खोलने या बंद करने को लेकर राज्यों को यह छूट मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- कोरोना काल में भारत में 2 करोड़ बच्चों का जन्म बेहद चिंता का विषय

इसके अलावा ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉकडाउन 4.0 में दुकानें खोलने के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया जा सकता है। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर ई-कॉमर्स कंपनियों को रेड जोन में भी गैर जरूरी सामान की डिलीवरी करने की छूट मिल सकती है। बता दें कि कोई भी राज्य एकदम लॉकडाउन खोलने के पक्ष में नहीं है लेकिन सभी राज्य धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियां बहाल करने के पक्ष में हैं। इसके अलावा रेल सेवाओं के साथ कुछ घरेलू उड़ानों को भी लॉकडाउन 4.0 में शुरू किया जा सकता है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story