×

फिर लगेगा लाॅकडाउन? इन राज्यों में डरा रहे कोरोना वायरस के आंकड़े

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से लगातार कोरोना वायरस के ज्यादा मामले आ रहे हैं।

Newstrack
Published on: 12 March 2021 4:06 AM GMT
फिर लगेगा लाॅकडाउन? इन राज्यों में डरा रहे कोरोना वायरस के आंकड़े
X
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से लगातार कोरोना वायरस के ज्यादा मामले आ रहे हैं।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है, तो वहीं दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संकट की वजह से एक बार फिर लॉकडाउन खतरा मंडरा रहा है। लॉकडाउन को लेकर कई राज्य सरकारों ने इशारा भी किया है।

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के रिकॉर्ड 14317 नए मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में कोरोना के 400 से ज्यादा नए केस मिले हैं। बीते दो महीने में कोरोना के सबसे ज्यादा नए केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वह आने वाले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ इलाके में लॉकडाउन लगाने पर फैसला ले सकते हैं।

कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। सिर्फ आवश्‍यक सेवाओं की ही अनुमति दी गई है। पुणे में 21276 कोरोना के एक्टिव केस हैं, नागपुर में 13800, ठाणे में 10825, मुंबई में 10563 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

ये भी पढ़ें...एंटीलिया केस में बड़ा खुलासा: तिहाड़ में छापेमारी, इस आतंकी के बैरक से मोबाइल सीज

Lockdwon

महाराष्ट्र के कई जिलों में लग चुके हैं प्रतिबंध

प्रदेश में अमरावती और पुणे, जलगांव जैसे जिलों में पहले से ही कई सारे प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। देश में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। इसको देखते हुए वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेज कर दी गई है। महाराष्ट्र के बाद केरल सबसे अधिक प्रभावित है।

ये भी पढ़ें...पीएम मोदी की माँ ने लगवाया कोरोना वैक्सीन, खुद प्रधानमंत्री ने दी ये जानकारी

छह राज्यों में 85 प्रतिशत केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से लगातार कोरोना वायरस के ज्यादा मामले आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कुल मामलों में इन छह राज्यों में ही 85.91 प्रतिशत मामले सामने आए हैं।

इससे पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने का कारण महामारी के प्रति लोगों की कम जागरूकता और डर की कमी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने उच्च स्तरीय टीमें भेजी हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story