×

महाराष्ट्र के इन दो बड़े शहरों में 1 जून के बाद भी जारी रह सकता है लॉकडाउन!

लॉकडाउन 4.0 की मियाद लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही 5वें चरण का एलान होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच महाराष्ट्र से सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन नहीं खोलने के संकेत दिए हैं।

Aditya Mishra
Published on: 30 May 2020 7:26 AM GMT
महाराष्ट्र के इन दो बड़े शहरों में 1 जून के बाद भी जारी रह सकता है लॉकडाउन!
X

मुंबई: लॉकडाउन 4.0 की मियाद लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही 5वें चरण का एलान होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच महाराष्ट्र से सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन नहीं खोलने के संकेत दिए हैं।

जिसके बाद से महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे जैसे कोरोना के लिहाज से संवेदनशील शहरों में लॉकडाउन जारी रह सकता है। लेकिन इस बार पहले के मुकाबले थोड़ी छूट मिल सकती है।

लॉकडाउन में बेरोजगार हुए लोगों के लिए यहां नौकरी, सरकार ने दिया मौका

सीएम उद्धव ठाकरे का कहना है कि राज्य ने पिछले दो महीने में कोरोना संक्रमित मामलों पर काफी हद तक काबू पाया है।

मजूदरों के पलायन पर उद्धव ठाकरे का कहना है कि मजदूरों के सकुशल घर वापसी के लिए हमारी सरकार ने बहुत ही ज्यादा काम किया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले 15 दिन और भी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं, इस समय हर नागरिक को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ज्यादा सर्तक रहने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि एक बार केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन पर नई गाइडलाइंस जारी हो जाए तो राज्य सरकार भी अपने नए नियम और दिशा-निर्देशों की सूची जारी करेगी।

उद्धव ठाकरे ने बताया कि राज्य में कोरोना के मामले अब नियंत्रण में हैं और मृत्युदर का आंकड़ा भी नीचे आया है लेकिन अभी प्रतिबंधों में छूट नहीं दे सकते क्योंकि ये हमारे लिए उल्टा भी पड़ सकता है।

ऐसा हो सकता है लॉकडाउन 5.0, एलान जल्द:

सूत्रों के मुताबिक, आज लॉकडाउन के भविष्य पर फैसला आ सकता है। केंद्र सरकार लॉकडाउन 5 का एलान कर सकती है। हालाँकि ये भी जानकारी मिल रही हुई कि इस बार लॉकडाउन में न के बराबर पाबंदियां होंगी। सिर्फ कुछ शहरों को छोड़ कर बाकी हिस्सों से लॉकडाउन खत्म किया जा सकता है। बंगाल में पहले ही धार्मिक स्थलों को एक जून से खोलने को लेकर एलान किया जा चुका है, तो वहीं अब केंद्र होटल मॉल और रेस्टोरेंट आदि को भी खोलने की अनुमति दे सकती है।

बढ़ेगा लॉकडाउन: अभी घर में ही बिताना होगा समय, इस बार इनमें मिलेगी छूट

15 दिन बढ़ सकता है लॉकडाउन, 31 मई को जारी होगी गाइडलाइन

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों की स्थिति और लॉकडाउन को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की प्रतिक्रिया जानने के लिए गुरूवार को उनके साथ बैठक की।

कई मुख़्यमंत्रियों की प्रतिक्रिया प्राप्त कर शाह ने प्रधानमंत्री मोदी संग बीते दिन अहम चर्चा की। बताया जा रहा है कि इस दौरान लॉकडाउन की नई गाइड लाइन पर मंथन किया गया। वहीं सूत्रों के मुताबिक आगामी 15 दिनों के लिए देश में लॉकडाउन को फिर से बढ़ाया जा सकता है और 31 मई को नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है।

इन शहरों में रहेगा लॉकडाउन 5.0! 70 दिन बाद मिलेगी इतनी छूट, हटेंगी ये पाबंदियां

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story