×

लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर आई ये बड़ी खबर, पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों से बात

माना जा रहा है कि अगर लॉकडाउन बढ़ेगा तो उसमें कुछ क्षेत्रों को सीमित छूट मिल सकती है क्योंकि लंबे समय तक लॉकडाउन रहने से बड़े पैमाने पर विषम आर्थिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

Aditya Mishra
Published on: 10 April 2020 10:05 AM GMT
लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर आई ये बड़ी खबर, पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों से बात
X
नरेंद्र मोदी फ़ाइल फोटो

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। खतरे को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को यह एलान कर सकते हैं कि 14 अप्रैल को खत्म होने वाला देश व्यापी लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं।

शनिवार को मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। इसके बाद लॉकडाउन पर आखिरी फैसला लिया जा सकता है। ऐसे संकेत मिले हैं कि केंद्र सरकार कई राज्यों में तेजी से फैल रहे वायरस को रोकने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन कर सकती है।

माना जा रहा है कि अगर लॉकडाउन बढ़ेगा तो उसमें कुछ क्षेत्रों को सीमित छूट मिल सकती है क्योंकि लंबे समय तक लॉकडाउन रहने से बड़े पैमाने पर विषम आर्थिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें...कोरोना से विनाशकारी आने वाला दिन, 3 विश्वयुद्ध में घुसा ये देश

लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में कई राज्यों के मुख्यमंत्री

सूत्रों ने कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अंतरराज्यीय आवाजाही प्रतिबंधित रहेने की संभावना है। ओडिशा ने गुरुवार को पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक से दो दिन पहले 30 अप्रैल तक लॉकडाउन की तिथि बढ़ा दी।

ऐसा करने वाला वह पहला राज्य है। तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव सहित अन्य सीएम ने भी चल रहे लॉकडाउन के विस्तार की गंभीर वकालत की है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उनकी सरकार लॉकडाउन का विस्तार करेगी। जबकि राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन को तुरंत वापस नहीं ले सकते, और इसे चरणबद्ध तरीके खत्म किया जाना चाहिए। इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि लॉकडाउन अभी जारी रहना चाहिए।

भारत की 58 प्रतिशत आबादी नवंबर महीने में होगी कोरोना संक्रमित: रिपोर्ट्स

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story