×

चुनाव से पहले जानिए लोकसभा और राज्यों की सीटों के बारे में

लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का आगाज हो चुका है। नेताओं के जुबानी तीर हवा में तैर रहे हैं। देश चुनावी मोड में है। ऐसे में आप भी अपनी जानकारी बढाइए और जानिए देश में कुल कितनी लोकसभा सीटें हैं। इसके साथ आपको बता दें, लोक सभा भारतीय संसद का निचला सदन है।

Rishi
Published on: 12 March 2019 10:37 AM GMT
चुनाव से पहले जानिए लोकसभा और राज्यों की सीटों के बारे में
X

लखनऊ : लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का आगाज हो चुका है। नेताओं के जुबानी तीर हवा में तैर रहे हैं। देश चुनावी मोड में है। ऐसे में आप भी अपनी जानकारी बढाइए और जानिए देश में कुल कितनी लोकसभा सीटें हैं। इसके साथ आपको बता दें, लोक सभा भारतीय संसद का निचला सदन है। लोक सभा वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य तक केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

ये भी देखें :लोकसभा चुनाव : बेंगलुरु उत्तर सीट के बारे में वो सब जो आप जानना चाहते हैं

सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो एंगलो इंडियन समुदाय के 2 प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकता है।

लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है।

ये भी देखें : Lok Sabha Chunav: जम्मू-कश्मीर के बारे में वो सब जो आप जानना चाहते हैं

1 आंध्रप्रदेश 25

2 अरुणाचल प्रदेश 02

3 असम 14

4 बिहार 40

5 छत्तीसगढ़ 11

6 गोवा 02

7 गुजरात 26

8 हरियाणा 10

9 हिमाचल प्रदेश 04

10 जम्मू कश्मीर 06

11 झारखंड 14

12 कर्नाटक 26

13 केरल 20

14 मध्यप्रदेश 29

15 महाराष्ट्र 48

16 मणिपुर 02

17 मेघालय 02

18 मिजोरम 01

19 नागालैंड 01

20 ओडिशा 21

21 पंजाब 13

22 राजस्थान 25

23 सिक्किम 01

24 तमिलनाडु 39

25 तेलंगाना 15

26 त्रिपुरा 02

27 उत्तरप्रदेश 80

28 उत्तराखंड 05

29 पश्चिम बंगाल 42

केन्द्र शासित प्रदेश

30 अंडमान निकोबार 01

31 चंडीगढ़ 01

32 दादरा नगर हवेली 01

33 दमन दीव 01

34 लक्षद्वीप 01

36 दिल्ली एनसीआर 07

36 पुडुचेरी 01

कुल सीटें : 543

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story