×

पहले चरण का मतदान खत्म, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में 81 प्रतिशत तक वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को शाम 6 बजे संपन्न हो गया। देश के 18 राज्‍यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। पहले चरण में सबसे ज्‍यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में हुई।

Dharmendra kumar
Published on: 11 April 2019 4:36 PM GMT
पहले चरण का मतदान खत्म, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में 81 प्रतिशत तक वोटिंग
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को शाम 6 बजे संपन्न हो गया। देश के 18 राज्‍यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। पहले चरण में सबसे ज्‍यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में हुई। बिहार में सबसे कम वोटिंग हुई। कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, कुछ पर पांच बजे तक और कुछ जगह शाम छह बजे तक मतदान हुआ।

पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी सीटों पर मतदान हुआ। आंध्र प्रदेश की 25 सीटों पर 66 प्रतिशत, उत्‍तराखंड की पांच सीटों पर 57.85, तेलंगाना की 17 सीटों पर 60 प्रतिशत, सिक्किम, मिजोरम और नगालैंड की एक-एक सीटों पर क्रमश 69, 60 और 79 प्रतिशत मतदान हुए हैं। त्रिपुरा की एक सीट पर 81. 8 पर्सेंट और असम की पांच सीटों पर 68 प्रतिशत वोटिंग हुई। पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर 81 प्रतिशत वोट पड़े।

यह भी पढ़ें...इलाहाबाद हाइकोर्ट: पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल की जमानत अर्जी मंजूर

उत्‍तर प्रदेश की आठ सीटों पर औसतन 63.69 प्रतिशत मतदान हुआ। सहारनपुर में 70.68, कैराना में 62.10 और मुजफ्फरनगर में 66.66 प्रतिशत वोट पड़े। बिजनौर में मतदान प्रतिशत 65.40, मेरठ में 63.00 और बागपत में 63.90 रहा। वहीं गौतमबुद्धनगर में 60.15 और गाजियाबाद में सबसे कम 57.60 प्रतिशत वोटिंग हुई।

केंद्रशासित प्रदेशों अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप की एक-एक सीट पर क्रमश: 70.67 और 66 प्रतिशत मतदान हुए। छत्‍तीसगढ़ की एक सीट पर 56 प्रतिशत वोट डाले गए। जम्‍मू-कश्‍मीर की दो सीटों पर 54.49 प्रतिशत वोटिंग हुई।

यह भी पढ़ें...घर में IPL पर लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पर 66 प्रतिशत, बिहार की चार सीटों पर 50 प्रतिशत और महाराष्‍ट्र की सात सीटों पर 56 प्रतिशत वोटिंग हुई। मेघालय की दो सीटों पर 67.16 प्रतिशत और ओडिशा की चार सीटों पर 68 पर्सेंट वोट डाले गए।

यह भी पढ़ें...सहारनपुर: मतदान के लिए लाइन में लगी महिला की वोट डालते हुई मौत

पहले चरण में इन बड़े दिग्‍गजों की किस्‍मत ईवीएम में कैद हो गई। इसमें नितिन गडकरी (नागपुर), असदुद्दीन ओवैसी (हैदराबाद), अजित सिंह (मुजफ्फरनगर), वीके सिंह (गाजियाबाद), डॉ. महेश शर्मा (गौतमबुद्धनगर), जयंत चौधरी (बागपत), चिराग पासवान (जमुई) शामिल हैं। हिंदुस्तानी अवाम मार्चा (हम) के प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (गया) और उत्‍तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत (नैनीताल-उधमसिंह नगर) शामिल हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story