×

जेठ बना हवस का पुजारी: रिश्‍तों को अब क्या हो गया, इंसान बन रहा जानवर

जेठ ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 Oct 2020 12:07 PM GMT
जेठ बना हवस का पुजारी: रिश्‍तों को अब क्या हो गया, इंसान बन रहा जानवर
X
रिश्‍ते तारतार, 52 साल के जेठ ने 24 साल की बहु से किया दुष्‍कर्म का प्रयास

लुधियाना : रिश्‍तों को शर्मसार करने वाली यह खबर पंजाब के लुधियाना से है। यहां एक जेठ ने अपने ही छोटे भाई पत्‍नी से दुष्‍कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि 55 वर्षीय जेठ ने अपने भाई की 25 वर्षीय पत्‍नी को इलाजा का झांसा दे कर दुष्‍कर्म का प्रयास किया। फिलहाल महिला ने इसकी शिकायत थाना आठ पुलिस को दर्ज करवा दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान जिले तहसील खन्ना के गांव मुसकाबाद निवासी 52 वर्षीय दविंदर सिंह के रूप में हुई। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके पति का उपचार करवाने के बहाने उसके साथ अपनी हवस की भूख मिटानी चाही ।लेकिन वह उसे धक्‍का मार कर घर के बाहर की ओर भागी और सीधे संबंधित थाने में जा पहुंची।

यह पढ़ें...मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: राहत पैकेज का ऐलान जल्द, इन सेक्टर्स की होगी चांदी

यह है मामला

थाना डिवीजन आठ एएसआई राजिंदर कौर ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव माजरा निवासी 24 वर्षीय विवाहिता ने आरोप लगाया कि गांव मुसकाबाद निवासी उसका जेठ दविंदर सिंह ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। महिला ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2019 में हुई थी।

विवाह के बाद पता चला कि शादी के लायक नहीं था पति

उसके कुछ ही दिन बाद उसे पता चला कि उसका पति शादी के कराने के लायक नहीं था। परिवार के समझाने पर वो पति के साथ ही रही। उसी बीच उसके पति की बुआ का बेटा दविंदर सिंह उससे कहने लगा कि डीएमसी अस्पताल में डाक्टरों से इलाज कराने पर उसका पति ठीक हो जाएगा। उसकी बातों में आकर उसने पति का इलाज कराने के लिए सहमति दे दी।

यह पढ़ें....Handwashing Day: आप हाथ धोइए बीमारी से, किस्मत चमकी इनकी

RAPE फोटो-सोशल मीडिया

गेस्‍टहाउस में ले जाकर की जबरदस्‍ती

विवाहिता ने बताया कि पांच अक्टूटर को वो, उसका पति और आरोपित एक कार में डीएमसी अस्पताल पहुंचे। वहां से बातों में उलझा कर वो उन्हें सूद गैस्ट हाउस ले गया। वहां उसके पति को कार में बैठा कर वो उसे एक कमरे में ले गया। जहां उसने उसके कपड़े उतारने के प्रयास में उसके साथ जबरदस्ती अपनी बांहों में ले लिया। उसकी नीयत को भांप कर वो शोर मचाते हुए बाहर की और भागी, और घटना के बारे में अपने पति को बताया। थाना प्रभारी राजिंदर कौर ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है

मामा और भांजे लेकर लड़की को फरार

इधर लुधियाना में ही एक और घटना हुई । इसमें मामा और भांजे मिल कर एक 16 लड़की को शादी का झांसे भगा ले गए। बताया जा रहा है कि यह नाबालिग लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है। इस संबंध में थाना सिटी जगरांओं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना 3 अक्‍टूबर की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी मेवा सिंह और जगराओं निवासी सोनू के रूप में बताई जा रही है।

थाना सिटी के एएसआई बहादुर सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को मेवा सिंह नाम का लड़का अपने मामा सोनू के सहयोग से शादी का झांसा दे कर भगा ले गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर फिरोजपुर जिले के गांव लाहूके निवासी मेवा सिंह और जगराओं ने उसका मामा सूनू के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टर दुर्गेश मिश्र

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story