×

दिग्गज नेता की मौत: नहीं रहे गोवर्धन दांगी, कांग्रेस में शोक की लहर

कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक की कोरोना के चलते मौत हो गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

Shreya
Published on: 15 Sep 2020 6:35 AM GMT
दिग्गज नेता की मौत: नहीं रहे गोवर्धन दांगी, कांग्रेस में शोक की लहर
X
दिग्गज नेता की मौत: नहीं रहे गोवर्धन दांगी, कांग्रेस में शोक की लहर

इंदौर: कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक की कोरोना के चलते मौत हो गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि अगस्त के तीसरे हफ्ते में गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी कोरोना संक्रमित हुए थे, जिसके बाद दांगी की जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

यह भी पढ़ें: आज है अंतिम तारीखः बैंकों में निकली बंपर भर्ती, इन पदों के लिए तुरंत करें आवेदन

हालत में सुधार ना होने पर मेदांता में थे भर्ती

पहले तो उनका इलाज भोपाल के चिरायु अस्पताल में चल रहा था। लेकिन हालत में सुधार ना होने पर 54 वर्षीय विधायक गोवर्धन दांगी को मेदांता में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई है। वहीं कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इस बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी शेयर की और दांगी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें: बिहार पर मेहरबान PM मोदी: सरकार देने जा रही अब ये तोहफा, कैबिनेट में मंजूरी

कांग्रेस पार्टी ने दांगी को दी श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति और साहस दें। “श्रद्धांजलि और नमन”



यह भी पढ़ें: जया बच्चन ने रवि किशन को खूब सुनाई खरी खोटी, लगाए ये गंभीर आरोप

कमलनाथ ने कही ये बात

वहीं गोवर्धन सिंह दांगी के निधन पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी गोवर्धन सिंह दांगी को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मध्यप्रदेश में कई नेता कोरोना की चपेट में

बता दें कि मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के कई विधायक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का नाम भी शामिल है। वहीं विधानसभा के करीब 18 प्रतिशत सदस्य कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

यह भी पढ़ें: मिलेगा 1000 GB डाटाः मात्र इतने रुपए का रिचार्ज प्लान, अब खूब करें नेट इस्तेमाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story