आत्मनिर्भर MP के लिए शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, बनाया GoM, ये मंत्री शामिल

सरकार ने मंत्री समूह गरीब कल्याण, रोजगार, राजस्व, शिक्षा अधोसंरचना विकास, महिला सशक्तिकरण और सुशासन जैसे विषयों पर बनाए गए हैं। इन सभी मंत्री समूह में सरकार ने सात से आठ मंत्रियों को शामिल किया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 22 Jan 2021 5:52 PM GMT
आत्मनिर्भर MP के लिए शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, बनाया GoM, ये मंत्री शामिल
X
शिवराज सरकार ने मंत्री समूह गरीब कल्याण, रोजगार, राजस्व, शिक्षा अधोसंरचना विकास, महिला सशक्तिकरण और सुशासन जैसे विषयों पर बनाए गए हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने आत्म निर्भर एमपी के रोडमैप पर मंथन के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने अलग-अलग विषयों पर मंत्री समूह यानि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स बना दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। यह मंत्री समूह अपने विभाग और विषय के मुद्दे पर रोडमैप तैयार करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौपेंगे।

सरकार ने मंत्री समूह गरीब कल्याण, रोजगार, राजस्व, शिक्षा अधोसंरचना विकास, महिला सशक्तिकरण और सुशासन जैसे विषयों पर बनाए गए हैं। इन सभी मंत्री समूह में सरकार ने सात से आठ मंत्रियों को शामिल किया गया है। इन मंत्री समूह के लिए जरूरी किया गया है कि वह महीने में कम से कम एक बैठक जरूर करेंगे और अगर जरूरी हुआ तो बैठक में विषय के विशेषज्ञों को भी बुलाया जा सकता है।

गरीब कल्याण समूह

गरीब कल्याण के क्षेत्र में मंथन के लिए गरीब कल्याण समूह बनाया गया है। इसमें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल और नगरीय विकास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें...वैक्सीन से डर खत्म: सामने आई इम्यूनिटी रिस्पॉन्स की रिपोर्ट, ट्रायल के ये परिणाम

shivraj

शिक्षा समूह का गठन

इस समूह में वन मंत्री विजय शाह, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार हैं ।

ये भी पढ़ें...महातबाही वाली नई बीमारी: 700 लोगों में दिखे एक जैसे लक्षण, लिए जा रहे सैंपल

अधोसंरचना विकास समूह

इसमें जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाहा और पीएचई मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का नाम शामिल हैं।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण समूह

इस समूह में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ हैं।

ये भी पढ़ें...किसानों पर बड़ा ऐलान: पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम, मिलेगी नौकरी और 5 लाख

कृषि समूह

इस समूह में कृषि मंत्री कमल पटेल, राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भरत सिंह कुशवाहा शामिल हैं।

लोक स्वास्थ्य समूह

इस समूह में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी, खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह, कृषि मंत्री कमल पटेल, आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे, पीएचई मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव और लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story