×

नदी पर मौत का डांस: पलट गई यात्रियों से भरी नाव, मौत से सहम गए सभी

मध्य प्रदेश के खरगौन जिले का है, जहां नर्मदा नदी यात्रियों से भरी नाव डूबने का मामला सामने आया है। पता चला कि महिलाएं नाव पर डांस कर रहीं थीं, जिससे संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गयी।

Shivani Awasthi
Published on: 9 Jan 2021 2:49 PM GMT
नदी पर मौत का डांस: पलट गई यात्रियों से भरी नाव, मौत से सहम गए सभी
X

भोपाल: मध्य प्रदेश में यात्रियों से भरी नाव नर्मदा नदी में पलट गयी। यात्री नदी में डूबने लगे। इनमे ज्यादातर महिलाएं थे। इस दिल दहला देने वाले हादसे के बाद हड़कंप मच गया। आएं फानन में नदी के पास मौजूद तैराकों ने यात्रियों को डूबने से बचाया, हालाँकि इस दौरान एक महिला की मौत गयी। इस पूरे घटनाक्रम से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे दिख रहा है कि हादसे से पहले महिलाएं नाव पर डांस कर रही हैं।

नर्मदा नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव

मामला मध्य प्रदेश के खरगौन जिले का है, जहां नर्मदा नदी यात्रियों से भरी नाव डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, नावघाटखेड़ी में महिलाएं नर्मदा नदी की पूजा करने और चुनरी अर्पित करने के लिए नाव पर सवार हुईं, हालंकि उनके लिए ये पूजा उस समय भारी पड़ गयी, जब महिलाओं से भरी नाव नदी में पलट गयी।

ये भी पढ़ें- ऐसा रहस्यमयी पानी: पत्थर बन जाता है छूने वाला, जानें क्या है हकीकत

नाव पर डांस कर रहीं थी महिलाए, संतुलन बिगड़ने से हादसा

दरअसल, महिलाएं नर्मदा को चुनरी समर्पित करने के दौरान नाव पर नाचती जाती नजर आईं। कई नाव नदी में तैर रहीं थी। जिसमे से एक नाव पर ढोलक बज रही थी और दूसरी पर महिलाएं डांस कर रही थीं। वहीं तीसरी नांव में श्रद्धालुओं ने चुनरी पकड़ रखी है।

Madhya Pradesh Boat Overturned in Narmada River Due to Women Dancing People Drown One died another Lost

एक महिला की डूब कर मौत, एक युवक लापता

बताया जा रहा है कि इस दौरान नाव में नाचने की वजह से संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गयी। इस हादसे में 11 लोग नदी में डूब गए। जिसमे से 9 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक महिला की बॉडी मिली। वहीं जितेंद्र नाम का युवक अभी तक लापता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story