×

LAC के पास ऐसी चमत्कारी जगह, यहां पहाड़ों से गिरने की बजाए चीजें चढ़ती हैं ऊपर

हैरान कर देने वाली एक ऐसी पहाड़ी है, जिसके बारे में जानकर लोगों को विश्वास ही नहीं होता है। इस पहाड़ी से चीजें नीचे लुढ़कने की बजाए ऊपर की तरफ जाने लगती है। इस बारे में सबसे हैरानी की बात ये है कि अगर कोई बंद गाड़ी खड़ी भी है तो वो अपने आप ऊपर चढ़ने लगती है।

Newstrack
Published on: 23 Dec 2020 1:19 PM GMT
LAC के पास ऐसी चमत्कारी जगह, यहां पहाड़ों से गिरने की बजाए चीजें चढ़ती हैं ऊपर
X
इस बारे में सबसे हैरानी की बात ये है कि अगर कोई बंद गाड़ी खड़ी भी है तो वो अपने आप ऊपर चढ़ने लगती है।

नई दिल्ली। भारत में हैरान कर देने वाली एक ऐसी पहाड़ी है, जिसके बारे में जानकर लोगों को विश्वास ही नहीं होता है। इस पहाड़ी से चीजें नीचे लुढ़कने की बजाए ऊपर की तरफ जाने लगती है। इस बारे में सबसे हैरानी की बात ये है कि अगर कोई बंद गाड़ी खड़ी भी है तो वो अपने आप ऊपर चढ़ने लगती है। ये सब बातें सुनकर आपको हैरानी तो हो रही होगी, लेकिन सभी बाते बिल्कुल सच हैं। असल में भारत में कुछ ऐसी अजीबो-गरीब जगहें हैं जहां पर गुरूत्वाकर्षण का नियम भी फेल हो जाता है।

ये भी पढ़ें... उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी जिलों में अगले 72 घंटे तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

चीजें नीचे गिरने के बजाए ऊपर की तरफ उठती

भारत में मौजूद इस अजीबो-गरीब पहाड़ से चीजें नीचे गिरने के बजाए ऊपर की तरफ उठने लगती हैं। बेहद हैरानी की बात तो ये है कि यहां बंद खड़ी गाड़ी भी खुद-ब-खुद ढलान से ऊपर की दिशा में यानी ऊपर की तरफ 20 किमी की गति से चलना शुरू कर देती हैं।

ऐसे में गाड़ी को अपने-आप चलता हुआ देखकर आश्चर्यचकित लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। बता दें, ऐसा वहां स्थित मैग्नेटिक हिल्स या ग्रैविटी हिल्स की वजह से होता है।

HILLS LEH फोटो-सोशल मीडिया

जानकारी देते हुए बता दें कि पूरी दुनिया में करीब 30 देशों में मैग्नेटिक हिल्स हैं। ऐसे में भारत की बात करें तो ये हिल्स लेह-लद्दाख में है। ये लेह से लगभग 30 किमी की दूरी पर लेग-कारगिल-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर हैं।

ये भी पढ़ें...जानना है भ्रूण का लिंग तो इस पहाड़ी पर फेंके पत्थर, पता चलेगा लड़का है या लड़की

टूरिस्ट स्पॉट बन रहा

यहां पर समुद्र तल से 14,000 फीट की ऊंचाई पर सिंधु नदी इस पहाड़ी के पूर्वी हिस्से में बहती है। जिससे आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह एक टूरिस्ट स्पॉट भी बनता जा रहा है। सबसे मजेदार बात ये है कि यहां की सड़कों पर पानी या किसी भी तरह का लिक्विड पदार्थ गिरने पर भी ये नीचे नहीं जाता बल्कि ऊपर की तरफ जाने लगता है।

भारत में मौजूद इस पहाड़ी पर आनेवाली गाड़ियो के अलावा पहाड़ों के ऊपर से गुजरने वाले हवाईजहाज और एयरक्राफ्ट्स में भी तकनीकी गड़बड़ियां होना शुरू हो जाती हैं। जिसकी वजह से इस इलाके के ऊपर से गुजरने वाले विमान काफी तेज गति से निकलते हैं।

ये भी पढ़ें...हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फबारी, सफेद चादर से ढंकी पहाड़ी

Newstrack

Newstrack

Next Story