×

औरंगाबाद हादसे पर उद्धव ठाकरे ने जताया दुख, मुंबई में सेना लाने पर दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने औरंगाबाद की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मजूदरों की मौत से मैं बेहद आहत हूं। मैं मजदूरों को आश्वासन देता हूं कि सरकार उनके साथ है।

Dharmendra kumar
Published on: 8 May 2020 4:17 PM GMT
औरंगाबाद हादसे पर उद्धव ठाकरे ने जताया दुख, मुंबई में सेना लाने पर दिया बड़ा बयान
X

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने औरंगाबाद की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मजूदरों की मौत से मैं बेहद आहत हूं। मैं मजदूरों को आश्वासन देता हूं कि सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि हम बस और ट्रेन की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके सात ही उनके रहने और खाने की भी हम व्यवस्था कर रहे हैं। मजदूरों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मजदूरों से अपील की कि वे पैदल अपने राज्यों की लिए नहीं जाएं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि 2-3 दिन से मुंबई को लेकर कई तरह की अफवाह चल रही है। मुंबई में सेना लगाने की बात अफवाह है। इसके साथ ही मुंबई में दुकानें बंद होने की बात भी अफवाह है।

यह भी पढ़ें...मंत्री सतीश महाना की अधिकारियों संग बैठक, लेबर-उद्योग और रोजगार पर बोले…

गौतरलब है कि शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन की पटरी पर सो रहे प्रवासी मजदूरों को एक ट्रेन रौंदते हुए चली गई। औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास की यह घटना है। इसमें 17 मजदूरों की मौत हो गई। ये घटना औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 6.30 बजे के करीब घटी। ये सभी प्रवासी मजदूर अपने घर छत्तीसगढ़ पैदल जा रहे थे।

'पुलिसवालों को आराम की जरूरत'

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि पुलिसकर्मी थक चुके हैं और वे तनाव में रह रहे हैं। उनमें से कुछ ने अपना जीवन लगा दिया है और वे भी एक इंसान हैं। सीएम ने कहा कि हम उन्हें आराम देना चाहते हैं और हमने अतिरिक्त बलों के लिए केंद्र से अनुरोध किया है। लोगों को यह सोचकर घबराना नहीं चाहिए कि हम सेना बुला रहे हैं।

यह भी पढ़ें...श्रमिकों को संरक्षण न दे पाने वाली भाजपा सरकार दे त्यागपत्र: अखिलेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुवार को मैंने पार्टी के सभी नेताओं के साथ बैठक की। मुझे खुशी हुई कि वे सुझाव के साथ आए। औरंगाबाद की घटना की वजह से मैं आज थोड़ा परेशान हूं। सीएम ने आगे कहा कि हमने प्रवासी मजदूरों से अपील की है कि उन्हें राज्य छोड़ने की जरूरत नहीं है। हमने आवश्यक इंतजाम किए हैं, जैसे कि भोजन और रहना। हम अन्य राज्यों के साथ भी संपर्क में हैं और हमने ट्रेनें भी शुरू की हैं।

यह भी पढ़ें...महाराष्ट्र में बड़ा फैसला: हटाए गए BMC कमिश्नर, इस अफसर को मिली जिम्मेदारी

उद्धव ठाकरे ने कहा कि औरंगाबाद की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मजदूरों ने घर जाने के लिए रेल मार्ग चुना। किसी ने उन्हें भुसावल जाने को कहा और वे आराम करने के लिए पटरियों पर लेट गए और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। जो घटना घटी उसकी वजह से मैं स्तब्ध हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 2 दिनों से एक अफवाह का दौर चल रहा है। सेना को मुंबई में बुलाया जाएगा। यहां सेना की कोई जरूरत नहीं है। इस लड़ाई में हम सभी सैनिक हैं। लोग अफवाह का शिकार न हों।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story