×

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने लिया ये फैसला

महाराष्ट्र में सरकार बनाने में नाकाम रहने के बाद पिछले हफ्ते देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद प्रदेश के राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री की भूमिका में रहने को कहा था।

Dharmendra kumar
Published on: 13 Nov 2019 12:51 PM GMT
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने लिया ये फैसला
X

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार बनाने में नाकाम रहने के बाद पिछले हफ्ते देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद प्रदेश के राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री की भूमिका में रहने को कहा था।

सरकार बनाने में दूसरी पार्टियों के भी नाकाम रहने पर मंगलवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सिफारिश पर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

यह भी पढ़ें...राम मंदिर बनाने के लिए सरकार ने शुरू की तैयारी, जल्द लाएगी विधेयक

राष्ट्रपति शासन लगने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर अपना प्रोफाइल बदल लिया है। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सेवक बन गए हैं। दरअसल, फडणवीस ने ट्विटर हैंडल पर अपना बॉयो चेंज करके महाराष्ट्र का सेवक लिखा है।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तान ने सीमा पर की गोलीबारी, सेना ने ढेर किए 4 पाक सैनिक, कई चौकियां तबाह

प्रदेश में मंगलवार से राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। न बीजेपी और न ही शिवसेना समय पर सरकार बना पाई। इसके बाद एनसीपी को मौका दिया गया तो उन्होंने और दो दिन की मोहलत मांग की। इसको आधार बनाकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर जिसे मंजूर कर लिया गया।

यह भी पढ़ें...ऑड-ईवन पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से मांगा ये जवाब

एनसीपी ने अपना पत्र राजभवन को भेजा उसमें सरकार बनाने का दावा नहीं किया गया और न ही समर्थन पत्र की बात कही गई। इस पत्र में एनसीपी ने राज्यपाल से तीन दिन का समय मांगा। राज्यपाल ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और एनसीपी के पत्र को आधार बना कर केंद्रीय गृह मंत्रालय से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर दी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story