×

बड़ा खूनी हमला: इस तरह पुलिसकर्मियों को बनाया निशाना, सदमे में लोग

महाराष्ट्र गढ़चिरौली में बड़ा नक्सली हमला हो गया। ये हमला शुक्रवार सुबह हुआ, जिसमें ताबड़तोड़ गोलाबारी के चलते एक कांस्टेबल शहीद हो गया और एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Newstrack
Published on: 14 Aug 2020 11:08 AM GMT
बड़ा खूनी हमला: इस तरह पुलिसकर्मियों को बनाया निशाना, सदमे में लोग
X
सांकेतिक तस्वीर

नागपुरः महाराष्ट्र गढ़चिरौली में बड़ा नक्सली हमला हो गया। ये हमला शुक्रवार सुबह हुआ, जिसमें ताबड़तोड़ गोलाबारी के चलते एक कांस्टेबल शहीद हो गया और एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हमला पूर्वी महाराष्ट्र में यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित जिले की बहरामगढ़ तहसील के कोटी गांव में हुआ।

ये भी पढ़ें... हुई भारी गिरावट: बाजारों में तेजी से गिरे सोने-चांदी के दाम, जल्दी करिए

दोनों कांस्टेबल एक दुकान पर थे

गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों कांस्टेबल एक दुकान पर गए थे, तभी नक्सलियों के दल ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें एक कांस्टेबल शहीद हो गया, वहीं दूसरा कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।’’

नक्सली हमले में शहीद हुए कांस्टेबल की पहचान दुष्यंत नंदेश्वर और घायल कांस्टेबल की पहचान विनोद भोसले के तौर पर की गई है।

Naxal attacker

ये भी पढ़ें...ग्राहकों को तगड़ा झटका: RBI ने इन बैंकों पर लगाया जुर्माना, आपको पड़ेगा भारी

12 अगस्त को नक्सली हमला

आपको बता दें, इससे पहले, बुधवार 12 अगस्त को छत्तीसगढ़ में भी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी।

इस मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया था। इस इलाके में आए दिन नक्सली हमले होते रहते हैं। जिसके चलते सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों को हमेशा चौकन्ना रहना पड़ता है।

ये भी पढ़ें... सरकार ने गैलेंटरी अवॉर्ड का किया एलान, J&K और UP पुलिस ने कायम किया जलवा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story