×

सरकार ने गैलेंटरी अवॉर्ड का किया एलान, J&K और UP पुलिस ने कायम किया जलवा

देश के वीरता और सर्विस पुरस्कारों यानी गैलेंट्री अवॉर्ड्स का एलान हो चुका है। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहला नंबर पाकर अपना रुतबा कायम किया है।

Shreya
Published on: 14 Aug 2020 8:13 AM GMT
सरकार ने गैलेंटरी अवॉर्ड का किया एलान, J&K और UP पुलिस ने कायम किया जलवा
X
J&K Police

नई दिल्ली: देश के वीरता और सर्विस पुरस्कारों यानी गैलेंट्री अवॉर्ड्स का एलान हो चुका है। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहला नंबर पाकर अपना रुतबा कायम किया है। गैलेंटरी पुरस्कारों की लिस्ट में जम्मू-कश्मीर पुलिस पहले नंबर पर है। वहीं दूसरे स्थान पर Central Reserve Police Force (CRPF) ने अपना कब्जा जमाया है। वहीं तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) है। गृह मंत्रालय की ओर से गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड की लिस्ट जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बड़ा ऐलान: ट्रंप सरकार ने कर दी घोषणा, कोरोना से मिलेगी राहत

जम्मू-कश्मीर पुलिस के खाते में 81 मेडल

गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के खाते में 81 मेडल आए हैं, वहीं दूसरे नंबर पर CRPF के खाते में 55 मेडल और तीसरे नंबर पर कायम उत्तर प्रदेश के खाते में 23 मेडल आए हैं। वहीं, असम पुलिस को 21, आंध्र प्रदेश पुलिस को 16, गुजरात पुलिस को 19 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड्स मिले हैं।

यह भी पढ़ें: चीन की बर्बादी शुरू: US ने भारत के समर्थन में उठाया ये कदम, पेश किया प्रस्ताव

Gallantry Award

किसे मिले- कितने अवॉर्ड

गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, हरियाणा पुलिस के खाते में 12 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड आए हैं। झारखंड पुलिस को 24, कर्नाटक पुलिस को 18, छत्तीसगढ़ पुलिस को 14, अरुणाचल प्रदेश पुलिस को चार, हिमाचल प्रदेश पुलिस को चार और गोवा पुलिस को एक गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र पुलिस को 58, मध्य प्रदेश पुलिस को 20, केरल पुलिस को छह अवॉर्ड मिले हैं।

यह भी पढ़ें: आसमान से आई तबाही: आफत बन ले रही लोगों की जान, घर छोड़ने को हुए मजबूर

इसके अलावा मणिपुर पुलिस को सात, मिजोरम पुलिस को तीन, नगालैंड को एक, ओडिशा को 14, पंजाब को 15, राजस्थान को 18, सिक्किम को दो, तमिलनाडु को 23, तेलंगाना को 14, त्रिपुरा को छह, उत्तर प्रदेश पुलिस को 102, उत्तराखंड को चार और पश्चिम बंगाल को 21, अंडमान निकोबार पुलिस को दो, गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं। चंडीगढ़ पुलिस को एक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 96 गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिले हैं।

यह भी पढ़ें: बुरे फंसे प्रशांत भूषण: अवमानना केस में दोषी करार, हो सकती है ये सजा

gallantay

बांटे गए 215 गैलेंटरी अवार्ड और 711 सर्विस मेडल

दिल्ली पुलिस को 35, लक्षद्वीप पुलिस को दो, पुदुचेरी पुलिस को एक गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिले हैं। वहीं, असम राइफल्स को 10, बीएसएफ को 52, सीआईएसएफ को 25, सीआरपीएफ को 118, आईटीबीपी को 14, एनएसजी को 4, एसएसबी को 12, आईबी को 36, सीबीआई को 32 और एसपीजी को 5 गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिला है। इस साल 215 गैलेंटरी अवार्ड और 711 सर्विस मेडल बांटे गए हैं।

पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। आज उनके नामों की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें: बाहुबली विधायक गिरफ्तार: एमपी पुलिस ने पकड़ा, सता रहा एनकाउंटर का डर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story