×

बाहुबली विधायक गिरफ्तार: एमपी पुलिस ने पकड़ा, सता रहा एनकाउंटर का डर

मध्य प्रदेश के आगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर बाहुबली विधायक विजय मिश्र गिरफ्तार कर लिए गए हैं। विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर जिले के मालवा से गिरफ्तार किया गया है।

Shreya
Published on: 14 Aug 2020 6:57 AM GMT
बाहुबली विधायक गिरफ्तार: एमपी पुलिस ने पकड़ा, सता रहा एनकाउंटर का डर
X
MLA Vijay Mishra

भदोही: मध्य प्रदेश के आगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर बाहुबली विधायक विजय मिश्र गिरफ्तार कर लिए गए हैं। विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर जिले के मालवा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एमपी पुलिस ने भदोही पुलिस की सूचना पर विजय मिश्र की गिरफ्तारी की है। अब भदोही पुलिस विधायक को लेने एमपी के लिए रवाना हो गई है। एसपी ने बताया कि विधायक के एक रिश्तेदार ने विधायक, उनकी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: गौतम अडानी: आप अद्वितीय संस्था के हिस्से हैं, निकलेगा एक और वर्गीस कुरियन

विजय मिश्र हत्या की जताई थी आशंका

बता दें कि अभी हाल ही में बाहुबली विधायक विजय मिश्र ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है और पुलिस कभी भी उनका एनकाउंटर कर सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। उनका आरोप है कि पूर्वाचल के कई माफिया और सियासी धुर विरोधी साजिश रच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बदल गए रूट: घर से निकले तो होगी परेशानी, ऐसा हुआ शहर का हाल

वीडियो में लगाए गए आरोप असत्य और निराधार हैं- पुलिस

हालांकि भदोही पुलिस ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा था कि 13 अगस्त को विधायक विजय मिश्र द्वारा एक वीडियो जो असत्य तथ्यों को आधार बनाकर अपने आपराधिक कृत्यों से ध्यान भटकाने तथा जनता में भ्रम फैलाने के उद्देश्य से जारी किया गया। उनके खिलाफ 73 अभियोग दर्ज हैं। साथ ही बयान में कहा गया था कि वीडियो में लगाए गए आरोप असत्य और निराधार हैं।

यह भी पढ़ें: विधायक की पिटाई ने पकड़ा तूलः विपक्ष लाभ उठाने, तो सीएम एक्शन के मूड में

पुलिस उन्हें टारगेट करके कोई कार्रवाई नहीं कर रही

वहीं विधायक द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों पर एसपी राम बदन सिंह ने कहा कि विधायक विजय मिश्र ने गलत आरोप लगाए हैं। पुलिस उन्हें टारगेट करके कार्रवाई नहीं कर रही है। विधायक के एक रिश्तेदार ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MLA Vijay Mishra

विधायक ने क्या लगाया था आरोप

विधायक ने वीडियो जारी कर कहा था कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है, क्योंकि वो ब्राह्मण होकर चार बार से विधायक चुने गए हैं। उनका कहना है कि बनारस या चंदौली का कोई माफिया यहां आकर चुनाव लड़ सके इसलिए उनके साथ ये सब हो रहा है। इसलिए उनकी हत्या कराई जा सकती है। दरअसल, हाल ही में कृष्णमोहन तिवारी ने विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी व मीरजापर-सोनभद्र एमएलसी रामलली मिश्रा और उनके कारोबारी बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: भरभराकर गिरा चार मंजिला मकान: लाशें देख मचा कोहराम, बचाव में उतरी सेना

कृष्णमोहन ने इन पर मारपीट करने और उनकी संपत्ति हड़पने के आरोप लगाया था। विधायक उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ पुलिस ने आठ अगस्त तो मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा हाल ही में एक शख्स को धमकी देने के चलते उन पर गुंडा एक्ट लगा था।

विधायक के खिलाफ छोटे-बड़े कुल 64 मामले हैं दर्ज

बता दें कि सपा के दौर में बाहुबली विजय मिश्रा की पूर्वांचल में तूती बोलती थी। विजय मिश्रा पहले कांग्रेस से जुड़े, उसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का हाथ थामा और बाद में निषाद पार्टी में शामिल हो गए। बता दें कि विजय मिश्रा पर पहले से ही छोटे-बड़े मिलाकर करीब 64 मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: कांपा ये बाहुबली: सता रहा एनकाउंटर का डर, ब्राह्मण होना बना वजह

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/08/WhatsApp-Video-2020-08-14-at-11.42.41-AM.mp4"][/video]

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story