×

महाराष्ट्र में लॉकडाउन! अब यहां लगा संपूर्ण Lockdown, नियम तोड़ने पर सख्त सजा

महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद में भी पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown In Aurangabad) का ऐलान कर दिया है। वहीं, अगर कोई कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shreya
Published on: 13 March 2021 5:09 AM GMT
महाराष्ट्र में लॉकडाउन! अब यहां लगा संपूर्ण Lockdown, नियम तोड़ने पर सख्त सजा
X
महाराष्ट्र में लॉकडाउन! अब यहां लगा संपूर्ण Lockdown, नियम तोड़ने पर सख्त सजा

औरंगाबाद: देश में एक बार फिर तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर से महाराष्ट्र में महामारी का रूप और विकराल होता जा रहा है। जिसके बाद राज्य सरकार पूरी तरह से अलर्ट हो चुकी है। कल तक प्रदेश के कई जिलों और शहरो में नाइट कर्फ्यू या संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया जा चुका है।

औरंगाबाद में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान

इसी क्रम में महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद में भी पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown In Aurangabad) का ऐलान कर दिया है। यहां पर कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से वीकेंड पर यानी शनिवार और रविवार को औरंगाबाद में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा। आपको बता दें कि औरंगाबाद जिले में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 57 हजार 755 है, जिनमें 5,569 केस एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसा: यहां कई घंटों तक गाड़ी के अंदर फंसे रहे लोग, तड़पकर 5 की मौत

curfew (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

कब से कब तक रहेगा कर्फ्यू

एक अधिकारी ने इस बारे में बताते हुए कहा कि शनिवार मध्य रात्रि से कर्फ्यू शुरू होगा और सोमवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। अधिकारी के मुताबकि, जिले की नगरपालिका परिषदों, नगर पंचायतों और इन सीमाओं से बाहर तीन किमी क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान सरकारी कार्यालयों, मेडिकल स्टोर, अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनों को छूट रहेगी।

कर्फ्यू के उल्लंघन पर मिलेगी सख्त सजा

बकौल अधिकारी सुबह छह बजे से सुबह नौ बजे तक ‘होम डिलीवरी’ की इजाजत होगी। वहीं, अगर कोई कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में पूजा स्थल 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें: NEET 2021: नीट परीक्षा की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन होगा एग्जाम

corona virus (फोटो- सोशल मीडिया)

स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र में नागपुर, अकोला और पुणे जैसे शहरों में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन लागू किया गया है। बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज को बंद करने का आदेश जारी हो गया है। साथ ही पुणे में होटल, बार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। यही नियम मॉल, थियेटर पर भी लागू होंगे।

शुक्रवार को सामने आए सबसे अधिक मामले

अगर राज्य में कोरोना की स्थिति की बात की जाए तो शुक्रवार को 15,817 नए मामले सामने आए हैं। लगातार तीसरे दिन इस साल के सबसे अधिक मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण के कुल मामले 22,82,191 हो गए हैं, जबकि 56 लोगों की मौत दर्ज की गई है। जिसके बाद कोरोना के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 52,723 तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: चीन पर बनी रहेगी सख्त निगाहें, क्वाड की बैठक में जो बाइडन दिए संकेत

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story