×

बांद्रा मामले में 1000 लोगों के खिलाफ FIR, अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार

कोरोना वायरस देशभर में तेजी से पांव पसरा रहा है। इस महामारी से निपटने के लिए सरकार ने देश में 3 मई तक लाॅकडाउन का एलान किया है। लॉकडाउन के बावजूद मंगलवार शाम बांद्रा स्टेशन पर हजारों प्रवासियों की भीड़ जमा हो गई।

Dharmendra kumar
Published on: 14 April 2020 6:57 PM GMT
बांद्रा मामले में 1000 लोगों के खिलाफ FIR, अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार
X

मुंबई: कोरोना वायरस देशभर में तेजी से पांव पसरा रहा है। इस महामारी से निपटने के लिए सरकार ने देश में 3 मई तक लाॅकडाउन का एलान किया है। लॉकडाउन के बावजूद मंगलवार शाम बांद्रा स्टेशन पर हजारों प्रवासियों की भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कई लोगों के पास बांद्रा स्टेशन से ट्रेन खुलने का एसएमएस मिला था। इसके बाद यहां हजारों की भीड़ जुट गई। सभी लोग अपने घर जाने के लिए जुटे थे।

अब इस मामले पर पुलिस ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 143, 147, 149, 186, 188 के अलावा ऐपिडेमिक ऐक्ट के सेक्शन के तहत 800 से 1000 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा पुलिस ने फेसबुक पर वायरल हुए एक वीडियो की भी जांच कर रही है, जिसमें लिखा हुआ था कि ऐतिहासिक मजदूर आंदोलन शुरू, चलो अपने घर, अपने परिवार के बीच। जिसने यह वीडियो अपलोड किया, बाद में उसने डिलीट भी कर दिया।

यह भी पढ़ें...15 अप्रैल से लाइव स्ट्रीम से होगी छात्रों की एक्सरसाइज क्लास, CBSE ने की तैयारी

इसके साथ ही नवी मुंबई पुलिस ने एक शख्स को अफवाह फैलाने के आरोप में हिरासत में ले लिया है, जिसकी पहचान विनय दुबे के रूप मे हुई है। नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि 18 अप्रैल को मुंबई के कुर्ला में प्रवासी मजदूरों की तरफ से भारी विरोध प्रदर्शन की धमकी देने के आरोप में विनय दुबे को ऐरोली में नवी मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें...कांग्रेस के विधायक पाए गए कोरोना संक्रमित, CM-डिप्टी सीएम से की थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक आरोपी विनय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में 14 तारीख को अगर लॉकडाउन खत्म होता है तो उसके बाद 15 तारीख की सुबह मुंबई से मजदूरों के लिए 40 बसों के इंतजाम करने जैसी बात कही गई थी।

यह भी पढ़ें...वैज्ञानिकों ने बताया, आखिर कब तक खत्म होगा कोरोना वायरस

गृहमंत्री ने कही थी सख्ती का बात

बांद्रा में भीड़ जुटने के मुद्दे पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि ट्रेन चलने के बारे में अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इन लोगों के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया जाएगा। इससे पहले अफवाह के चक्कर में हजारों लोग बांद्रा स्टेशन के पास इकट्ठा हो गए थे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story