×

मुंबई सड़क हादसा: अचानक फटा बस का टायर, हर तरफ मच गई चीख-पुकार

नवी मुम्बई के पास खारघर में टायर फटने से बस हादसा हो गया। जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये बस जालना से मुम्बई की ओर जा रही थी।

Shreya
Published on: 16 Dec 2020 11:55 AM GMT
मुंबई सड़क हादसा: अचानक फटा बस का टायर, हर तरफ मच गई चीख-पुकार
X
मुंबई सड़क हादसा: अचानक फटा बस का टायर, हर तरफ मच गई चीख-पुकार

मुंबई: खबर नवी मुम्बई (Navi Mumbai) के पास खारघर की है, जहां पर एक बस का टायर फटने से सवारी हादसे का सवार हो गए। इस घटना में करीब छह लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे के बारे में बताते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह बस जालना से मुम्बई की ओर जा रही थी, तभी अचानक खारघर के पास उसका टायर फट गया और इस घटना में छह लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक, सायन-पनवेल राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े छह बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। खारघर पहुंचते ही अचानक निजी बस का टायर फट गया, जिसके बाद बस झटके के साथ घूम गया, जिससे उसमें सवार कम से कम छह लोग घायल हो गए। मामले में खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि चालक के वाहन पर नियंत्रण खो देने की वजह से बस सड़क से उतर गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में सड़क जाम पर फंसी सरकार, क्या खोलेगी किसानों के लिए नया रास्ता

accident (फोटो- सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश के संभल में भीषण सड़क हादसा

वहीं बुधवार को उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भी भीषण सड़क हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक़, जिले में एक रोडवेज बस और गैस टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में दर्जन भर लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर आसपास के कई थानों की पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, एम्बुलेंस मौजूद है। बताया जा रहा है कि धनारी थाना इलाके के मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर घने कोहरे के चलते यह सड़क हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें: करोड़ों किसानों को तोहफा: अब सीधे खाते में पहुंचेगा पैसा, पीएम मोदी का फैसला

मिली जानकारी के मुताबिक, एक रोडवेज बस और दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। देखते ही देखते मौत और लाशें नजर आने लगीं। यात्रियों का शोर सुन स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और यात्रियों को बचाने में लग गए। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया और बस से मृतकों और घायलों को निकालने का काम शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें: हिल उठा झारखंड: पुलिस-उग्रवादियों में भयानक गोलीबारी, जवानों को मिली कामयाबी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story