×

महेन्द्रनाथ पांडे बोले-रोजगार सृजन, कौशल विकास पर रहेगा जोर

मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद भारतीय जनता पार्टी के 61 वर्षीय नेता ने कहा कि कौशल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में आगे की कार्ययोजना के बारे में आने वाले दिनों में जानकारी दी जायेगी।

PTI
By PTI
Published on: 4 Jun 2019 9:20 AM GMT
महेन्द्रनाथ पांडे बोले-रोजगार सृजन, कौशल विकास पर रहेगा जोर
X

नई दिल्ली: डा. महेन्द्रनाथ पांडे ने केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नई सरकार का रोजगार सृजन पर जोर रहेगा।

ये भी देंखे:महाराष्ट्र: पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार का भी कांग्रेस से इस्तीफा

मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद भारतीय जनता पार्टी के 61 वर्षीय नेता ने कहा कि कौशल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में आगे की कार्ययोजना के बारे में आने वाले दिनों में जानकारी दी जायेगी।

डा. महेन्द्रनाथ पांडे उत्तर प्रदेश की चंदौली लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। मोदी सरकार में उन्हें कौशल विकास विकास और उद्यमिता मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछली सरकार में वह 2016 और 2017 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे। उसके बाद उन्हें भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

ये भी देंखे:यूट्यूब स्टार ने गरीबी का उड़ाया मजाक, बिस्किट में क्रीम की जगह लगाया टूथपेस्ट

पांडे के मंत्रालय की कार्यभार संभालने के मौके पर पिछली सरकार में इस मंत्रालय का कामकाज देखने वाले धर्मेन्द्र प्रधान और नव-नियुक्त कौशल एवं विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राज कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

(भाषा)

PTI

PTI

Next Story