×

भारत में चोरी-छुपे प्रवेश कर रहे थे इस देश के पूर्व उपराष्‍ट्रपति, हुए गिरफ्तार

मालदीव के पूर्व उपराष्‍ट्रपति अहमद अदीब को तमिलनाडु के तूतीकोरिन पोर्ट पर गिरफ्तार किया है। वह अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश रहे थे। मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब गैरकानूनी तरीके से भारत पहुंचे हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 1 Aug 2019 12:41 PM GMT
भारत में चोरी-छुपे प्रवेश कर रहे थे इस देश के पूर्व उपराष्‍ट्रपति, हुए गिरफ्तार
X

नई दिल्ली: मालदीव के पूर्व उपराष्‍ट्रपति अहमद अदीब को तमिलनाडु के तूतीकोरिन पोर्ट पर गिरफ्तार किया है। वह अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश रहे थे। मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब गैरकानूनी तरीके से भारत पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें...अयोध्या केस: मध्यस्थता पैनल ने SC को सौंपी अंतिम रिपोर्ट, कल होगी सुनवाई

आईबी अधिकारियों ने मालदीव के पूर्व उपराष्‍ट्रपति अहमद अदीब हिरासत में लिया है। इस बारे में विदेश मंत्रालय को जानकारी दी जा चुकी है। अदीब की गिरफ्तारी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बयान जारी कर कहा कि हम रिपोर्ट की सत्यता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनकी सरकार से संपर्क करेंगे और पता लगाएंगे कि क्या ये रिपोर्ट सच है?

यह भी पढ़ें...उन्नाव रेप केस: बीजेपी ने कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से किया निष्कासित

अदीब "विर्गो 9" नामक पोत से थूथुकुडी पहुंचे थे। इसमें 10 लोग सवार थे। दीब को भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था और मालदीव में जेल की सजा दी गई थी। अभी एजेंसियों ने यह जानकारी नहीं दी है कि उन्हें कहां रखा गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story