×

झूठी शान के लिए पिता ने कर दी बेटी की हत्या, तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में 17 वर्षीय एक लड़की की उसके ही पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी। बताया जाता है कि पिता को अपनी बेटी का एक लड़के के साथ मैत्री संबंध रखना पसंद नहीं था।

Dharmendra kumar
Published on: 31 March 2019 2:03 PM GMT
झूठी शान के लिए पिता ने कर दी बेटी की हत्या, तीन गिरफ्तार
X

अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में 17 वर्षीय एक लड़की की उसके ही पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी। बताया जाता है कि पिता को अपनी बेटी का एक लड़के के साथ मैत्री संबंध रखना पसंद नहीं था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें...भीम आर्मी भाजपा के इशारे पर कर रही है कामः मायावती

जेमखेड पुलिस थाना के निरीक्षक पांडुरंग पवार ने बताया कि उन्हें संदेह है कि यह ‘ झूठी शान के लिए’ हत्या का मामला है। उन्होंने बताया कि लड़की अक्सर फोन पर लड़के से बात करती थी और उसके साथ दोपहिया वाहन पर कॉलेज भी जाती थी। अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता ने उसे कई बार लड़के से अपनी दोस्ती खत्म करने को कहा था लेकिन लड़की ने ऐसा नहीं किया।

यह भी पढ़ें...बीएचयू में छात्रों ने पिज्जा ब्वॉय को भी नहीं छोड़ा, पिस्टल सटाकर लूट लिया पिज्जा

उन्होंने बताया कि श्रीरंग सायगुंडे ने 23 मार्च को गुस्से में आकर अपनी बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। सायगुंडे ने लड़की के दो मामा के साथ मिल कर उसके शव को जलाने की कोशिश की और 24 मार्च को बेटी की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करा दी।

यह भी पढ़ें...आप-कांग्रेस गठबंधन : आज शाम या कल तक तय होगा ‘पंजा पकड़ेगा झाड़ू या नहीं’

25 मार्च को लड़की की बहन ने उसका अधजला शव घर के पास एक जलाशय के समीप देखा। पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की के पिता तथा उसके दो रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story