×

दो दुल्हन और एक दूल्हा: सजा एक मंडप, 500 बारातियों के बीच अनोखी शादी

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में युवक की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक युवक ने एक मंडप में दो दुल्हनों से शादी की है। बताया जा रहा है कि इस शादी में करीब 500 से 600 लोग शामिल हुए थे। सात फेरे का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

Ashiki
Published on: 8 Jan 2021 1:51 PM GMT
दो दुल्हन और एक दूल्हा: सजा एक मंडप, 500 बारातियों के बीच अनोखी शादी
X
एक मंडप, एक दूल्हा और दो दुल्हन, 500 बारातियों के सामने हुई अनोखी शादी

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में युवक की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक युवक ने एक मंडप में दो दुल्हनों से शादी की है। बताया जा रहा है कि इस शादी में करीब 500 से 600 लोग शामिल हुए थे। सात फेरे का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। जानकारी के मुताबिक, ये दोनों महिलाएं इस शख्स की प्रेमिका हैं।

तीन परिवारों की रजामंदी से हुई शादी

खबरों के अनुसार ये शादी तीन परिवारों की रजामंदी से हुई है। वहीं, शादी के लिए जो कार्ड छपे, उसमें भी दोनों दुल्हनों के नाम लिखे थे। दरअसल, यह अनोखी शादी बस्तर जिले के टिकरालोंहगा में हुई है। टिकरालोंहगा के रहने वाले चंदू मौर्य को दो लड़कियों से प्यार हो गया और दोनों उसके साथ रहने को राजी भी हो गईं। इनके घरवालों को भी इस शादी से ऐतराज नहीं था तो एक ही मंडप में दोनों दुल्हनों (सुंदरी कश्यप और हसीना बघेल) के साथ युवक ने सात फेरे लिए।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: गिरफ्तार हुई ड्रग पैडलर लेडी, घर से नशे की गोलियां और गांजा बरामद

Photo- Social Media

मैं उनके साथ धोखा नहीं कर सकता: चंदू

चंदू ने बताया कि मैंने दोनों से शादी करने का फैसला किया क्योंकि वे दोनों मुझसे प्यार करते थी। चंदू ने कहा कि मैं उनके साथ धोखा नहीं कर सकता। वे दोनों हमेशा मेरे साथ रहने के लिए तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले चंदू पर सुंदरी कश्यप के घर वालों ने शादी के लिए दबाव बनाया था। इस दौरान चंदू ने परिवार के सामने दोनों लड़कियों से शादी की इच्छा जाहिर की थी। उसके बाद तीनों परिवार के लोग एक साथ बैठे और शादी करने पर सहमति बन गई। फिर धूमधाम से एक ही मंडप में तीनों की शादी हुई है।

Photo- Social Media

बता दें कि आदिवासी समुदाय में एक से अधिक पत्नी रखने की मान्यता है। बस्तर और अन्य आदिवासी बाहुल्य जिलों में अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं। हैरानी की बात ये है कि दोनों लड़कियों के परिवार वालों ने शादी के फैसले को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। पहले लड़की वालों ने रजामंदी जताई फिर चंदू के परिजनों ने भी इस शादी को मंजूरी दे दी।

ये भी पढ़ें: किसानों को खुशखबरी: सरकार Makar Sankranti को देगी तोहफा, करेगी बड़ा ऐलान

Ashiki

Ashiki

Next Story