×

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों की गोलीबारी में 9 लोगों की मौत...शांति बहाली को झटका

Manipur Violence: मणिपुर में ताजा हिंसा ने शांति बहाली के प्रयासों को झटका दिया है। मणिपुर लंबे समय से अशांत है। कई दिनों तक माहौल शांत रहने के बाद अचानक फिर हिंसक वारदातें हुई है।

Aman Kumar Singh
Published on: 14 Jun 2023 9:57 AM GMT (Updated on: 14 Jun 2023 10:05 AM GMT)
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों की गोलीबारी में 9 लोगों की मौत...शांति बहाली को झटका
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Manipur Violence: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। इससे मणिपुर में एक बार फिर शांति के प्रयासों को झटका लगा है। जानकारी के अनुसार ताजा हिंसा इंफाल ईस्ट जिले (Imphal East District) के खमेनलोक इलाके में हुई है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। ताजा हिंसा में कई नागरिक घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उग्रवादियों (Extremists) की ओर से मंगलवार (13 जून) को अचानक गोलीबारी की गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। हिंसा में 10 अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के बाद अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। शरारती तत्वों ने इसका फायदा उठाते हुए खमेनलोक गांव के कई घरों में आग भी लगा दी। तामेंगलोंग जिले के गोबाजंग में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

पुलिस आयुक्त ने ये बताया

संबंध में इंफाल ईस्ट के पुलिस आयुक्त शिवकांत सिंह (Police Commissioner Shivkant Singh) ने बताया कि, 'खमेनलोक इलाके में भड़की ताजा हिंसा में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 घायल हैं। मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है।' खबरिया चैनल NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले सभी 9 लोगों में एक महिला भी है। घायलों में कई लोगों को इंफाल में इलाज के लिए भेजा गया है।

मृतकों के शरीर पर चोट के निशान

खमेनलोक हिंसा में मरने वाले लोगों में से कईयों के शरीर पर चोट के निशान और गोलियों के जख्म मिले हैं। मणिपुर में भड़की ताजा हिंसा ने राज्य में शांति बहाली के प्रयासों को बड़ा झटका दिया है। एक महीने से अधिक समय से हिंसाग्रस्त मणिपुर में लगातार शांति की कोशिश जारी है।

कर्फ्यू में ढील के बाद भड़की हिंसा

दरअसल, मैतेई और कुकी समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर झड़प हो गई थी। समय के साथ इस घटना ने विकराल रूप ले लिए। हिंसा ऐसे समय हुई है, जब एक दिन पहले ही कर्फ्यू में ढील दी गई थी।खमेनलोक इलाके में बीते कुछ दिनों से लगातार तनाव व्याप्त था।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story