×

Manmohan Singh death live updates: पूर्व पीएम मनमोहन का अंतिम संस्कार कल, केंद्र ने रद्द किए आज के कार्यक्रम

Manmohan Singh death live updates: 1991 में उन्हें देश का वित्त मंत्री बनाया गया तो देश की दिशा ही बदल दी। वे देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है।

Network
Report Network
Published on: 27 Dec 2024 8:59 AM IST (Updated on: 27 Dec 2024 7:05 PM IST)

Manmohan Singh death live updates: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर यानी शनिवार को किया जाएगा। केंद्र सरकार ने आज यानी शुक्रवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते गुरुवार रात 8ः06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। रात 9ः51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह फेमस अर्थशास्त्री थे। 1991 में उन्हें देश का वित्त मंत्री बनाया गया तो देश की दिशा ही बदल दी। वे देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। जानिए ताजा अपडेट्स..

Live Updates

  • 27 Dec 2024 1:23 PM IST

    मनमोहन सिंह के निधन पर शहनवाज हुसैन ने क्या कहा

    Manmohan Singh death live updates: मनमोहन सिंह के निधन पर भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि मनमोहन सिंह जी का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। वे बहुत बड़े अर्थशास्त्री थे, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा काम किया था। हर ईद की मिठास वे मेरे साथ बांटते थे। उनका जाना मैं व्यक्तिगत क्षति मानता हूं। देश ने एक महान सपूत खोया है। 

  • 27 Dec 2024 12:46 PM IST

    फारूक अब्दुल्ला ने मनमोहन सिंह के बारे में क्या कहा

    Manmohan Singh death live updates: मनमोहन सिंह के निधन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं उनके मंत्रिमंडल में मंत्री था, उनके कार्यकाल में ही नवीकरण ऊर्जा को मान्यता मिली। मुझे उम्मीद है कि उनके द्वारा किए गए काम को आगे बढ़ाया जा सकेगा। अगर कश्मीर में हमारे कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए कोई कदम उठाया तो वह डॉ. मनमोहन सिंह थे। केवल काम करने वालों की ही आलोचना होती है। 

  • 27 Dec 2024 12:39 PM IST

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

    Manmohan Singh death live updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

  • 27 Dec 2024 12:36 PM IST

    मनमोहन सिंह को मिले भारत रत्न- AAP

    Manmohan Singh death live updates: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए भारत रत्न की मांग की है। वहीं, देश के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके साथ यूपीए-1 और यूपीए-2 कैबिनेट में सहयोगी रहे सुबोध कांत सहाय ने उन्हें याद किया है। सहाय ने कहा,'पूर्व पीएम का झारखंड से गहरा लगाव रहा है। मनरेगा की लॉन्चिंग के लिए उन्होंने झारखंड को ही चुना था। यह पहली योजना थी, जो तब कम से कम 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मजदूरों को देती है।'

  • 27 Dec 2024 12:26 PM IST

    मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित

    Manmohan Singh death live updates: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजिल दी गई है। देश में उनके योगदान को याद किया गया। इसके अलावा इस बैठक में एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया। 

  • 27 Dec 2024 12:09 PM IST

    मल्लिकार्जुन खरगे ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

    Manmohan Singh death live updates: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।


  • 27 Dec 2024 11:49 AM IST

    मनमोहन सिंह सौम्यता और विनम्रता के प्रतीक थे- पूर्व राष्ट्रपति

    Manmohan Singh death live updates: भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह का हमारे बीच से चले जाना न केवल देश के लिए एक महान क्षति है बल्कि मेरे लिए व्यक्तिगत भी है।मैं उनको वर्षों जे जानता था। राष्ट्रपति भवन में उनसे मेरी भेंट होती थीं। वो सौम्यता और विनम्रता के प्रतीक थे। भारतीय राजनीति के पुरोधा थे। मैं समझता हूं कि इंडियन इकॉनमी के एक आधुनिक निर्माता थे। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

  • 27 Dec 2024 11:25 AM IST

    असदुद्दीन ओवैसी ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया दुःख

    Manmohan Singh death live updates: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर असदुद्दीन ओवैसी ने दुख जताया है। ओवैसी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। विभाजन के बाद आए शरणार्थी, जो आरबीआई गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री बने। उनकी कहानी बहुत ही अनोखी है। मैं उन्हें हमेशा ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में याद रखूंगा, जिन्होंने अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों सहित भारत के हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान के लिए ईमानदारी से प्रयास किए। उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। 

  • 27 Dec 2024 11:19 AM IST

    सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

    Manmohan Singh death live updates: सोनिया गांधीऔर प्रियंका गांधी वाड्रा ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

  • 27 Dec 2024 11:14 AM IST

    राहुल गाँधी ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

    Manmohan Singh death live updates: दिवंगत पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। 




Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story