TRENDING TAGS :
Manmohan Singh death live updates: पूर्व पीएम मनमोहन का अंतिम संस्कार कल, केंद्र ने रद्द किए आज के कार्यक्रम
Manmohan Singh death live updates: 1991 में उन्हें देश का वित्त मंत्री बनाया गया तो देश की दिशा ही बदल दी। वे देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है।
Manmohan Singh death live updates: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर यानी शनिवार को किया जाएगा। केंद्र सरकार ने आज यानी शुक्रवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते गुरुवार रात 8ः06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। रात 9ः51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह फेमस अर्थशास्त्री थे। 1991 में उन्हें देश का वित्त मंत्री बनाया गया तो देश की दिशा ही बदल दी। वे देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। जानिए ताजा अपडेट्स..
Live Updates
- 27 Dec 2024 11:08 AM IST
मनमोहन सिंह का जाना बड़ी क्षति- पीएम मोदी
Manmohan Singh death live updates: पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह का जाना बड़ी क्षति है। जीवन के हर क्षेत्र में उन्होंने उपलब्धि हासिल की। चुनौतीपूर्ण समय में गवर्नर की भूमिका निभाई। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
- 27 Dec 2024 10:52 AM IST
उत्तराखंड के सीएम ने मनमोहन सिंह को दी पुष्पांजलि
Manmohan Singh death live updates: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।
- 27 Dec 2024 10:51 AM IST
मनमोहन सिंह के घर पहुंची सोनिया गांधी
Manmohan Singh death live updates: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचीं हैं।
- 27 Dec 2024 10:41 AM IST
पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि
Manmohan Singh death live updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
- 27 Dec 2024 10:25 AM IST
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा सीएम ने जताया शोक
Manmohan Singh death live updates: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "देश ने एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक अर्थशास्त्री भी खो दिया है। पंजाब के एक गांव में जन्म लेने से लेकर अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री बनने तक का उनका सफर राष्ट्र सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्हें उनकी सादगी और उनके आर्थिक फैसलों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।"
- 27 Dec 2024 10:17 AM IST
नीतीश कुमार ने रद्द की 'प्रगति यात्रा'
Manmohan Singh death live updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण 27 और 28 दिसंबर को अपनी 'प्रगति यात्रा' रद्द कर दी है।
- 27 Dec 2024 10:15 AM IST
अमित शाह और जेपी नड्डा ने दी श्रद्धांजलि
Manmohan Singh death live updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।
- 27 Dec 2024 10:11 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
Manmohan Singh death live updates: प्रधानमंत्री मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां पहले से ही मौजूद हैं।
- 27 Dec 2024 9:32 AM IST
अमेरिका से लौट रही हैं मनमोहन सिंह की एक बेटी
Manmohan Singh death live updates: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल (28 दिसंबर) किया जा सकता है। मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी मिलने के बाद उनकी एक बेटी अमेरिका से दिल्ली लौट रही हैं।
- 27 Dec 2024 9:31 AM IST
मनमोहन सिंह के बारे में लालू यादव ने क्या कहा
Manmohan Singh death live updates: मीडिया से बात करते हुए लालू यादव ने कहा देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। बहुत ईमानदार थे। उनके मंत्रिमंडल में मैं मंत्री था। उनके कार्यकाल में रेलवे में भाड़ा कम किया गया। इकोनोमिस्ट के रूप में जाने जाते थे।