×

कुत्ते-कुतिया की शादी: UP की बहू बनी MP की डॉगी रश्मि, 800 लोग हुए शामिल

एक अनोखी शादी की खबर मध्य प्रदेश के पुछीकरगुवा गांव से आ रही है, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। इस गांव के लोगों ने एक कुत्ते जिसका नाम गोलू है और एक कुतिया जिसका नाम रश्मि है, उनकी हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई।

Ashiki
Published on: 9 Jan 2021 5:33 AM GMT
कुत्ते-कुतिया की शादी: UP की बहू बनी MP की डॉगी रश्मि, 800 लोग हुए शामिल
X
कुत्ते-कुतिया की शादी: UP की बहू बनी MP की डॉगी रश्मि, 800 लोग हुए शामिल

भोपाल: शादी को भारतीय समाज में सात जन्मों का अनोखा बंधन माना जाता है। ऐसी ही एक अनोखी शादी की खबर मध्य प्रदेश के पुछीकरगुवा गांव से आ रही है, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। इस गांव के लोगों ने एक कुत्ते जिसका नाम गोलू है और एक कुतिया जिसका नाम रश्मि है, उनकी हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई।

पानी की समस्या को दूर करने के लिए कराई शादी

इस शादी में गांव के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और जमकर नाच-गाना भी हुआ। दरअसल, इस गांव के लोग कई दिनों से पानी की कमी से जूझ रहे थे। अपनी परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने कुत्ते और कुतिया की शादी करवाई है। इन गांव वालों का मानना है कि अगर दो मूक जानवरों की शादी करवा दी जाए तो इंद्रदेव खुश हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस महीने मिलेगी बढ़कर सैलरी

नम आंखों से डॉगी रश्मि की हुई विदाई

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ग्राम पुछीकरगुआ निवासी मूलचंद नायक ने अपनी रश्मि नाम की डॉगी की शादी उत्तर प्रदेश के बकवा खुर्द निवासी अशोक यादव के गोलू नाम के कुत्ते के साथ हिंदू रीति-रिवाज अनुसार कराई गई। इसके साथ ही मूलचंद नायक और उनके परिजनों द्वारा नम आंखों से डॉगी रश्मि को विदाई की गई।

800 लोगों को कराया गया भोज

इतना ही नहीं इस अनोखी शादी में करीब 800 लोगों को भोज भी कराया गया था। गांववालों का मानना है कि इस शादी से उन लोगों की पानी की दिक्कत खत्म हो जाएगी। कुत्ते के मालिक अशोक यादव ने बताया कि गांव में पीने के लिए भी पानी नहीं है। अशोक यादव ने बताया कि गांव में पीने के पानी की दिक्कत बनी हुई है, जिससे लोगों की सहमति से दोनों की शादी रचाई गई।

इसके साथ ही भगवान से प्रार्थना की कि ग्राम में खुशहाली रखे और ग्राम में पीने के पानी के मसले से छुटकारा दिलाएं। जानकारी के मुताबिक यहां पीने के पानी के लिए महिलाओं को घंटो लाइन में लगकर पानी भरना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे नीतीश, देरी के लिए BJP को बताया जिम्मेदार

Ashiki

Ashiki

Next Story