×

शीतकालीन सत्र: पहले दिन राज्यसभा अध्यक्ष के मार्शल पर टिकी सदन की नजरें!

शीलकालीन सत्र आज 18 नवंबर से शुरू हो गया। राज्यसभा का ये 250वां सत्र है। इस मौके पर राज्यसभा में नया बदलाव हुआ। जब राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू सदन में आए तो उनके साथ जो मार्शल खड़े होते हैं उनकी वेशभूषा बदली हुई थी

suman
Published on: 18 Nov 2019 4:07 PM GMT
शीतकालीन सत्र: पहले दिन राज्यसभा अध्यक्ष के मार्शल पर टिकी सदन की नजरें!
X

जयपुर: शीलकालीन सत्र आज 18 नवंबर से शुरू हो गया। ये राज्यसभा का 250वां सत्र है। जब राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू सदन में आए तो उनके साथ जो मार्शल खड़े होते हैं उनकी वेशभूषा बदली हुई थी। कहने का मतलब की उनकी ड्रेस पहले सफेद रंग की थी । अब बदलकर आर्मी जैसी हो गई है।

यह पढ़ें....भूकंप से थर्राया ये शहर! घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकले लोग

सदन की कार्यवाही शुरू हुई, वेंकैया नायडू के साथ मार्शल सदन में आए तो सब हैरान रह गए। उनके साथ खड़े मार्शल नए ड्रेस में नजर आ रहे थे। संसद के मार्शलों की ड्रेस का रंग भी बदला हुआ है। इसका रंग ऑलिव ग्रीन है। उन्हें अब पगड़ी की जगह कैप पहननी होगी।

यह पढ़ें....यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ली ये बड़ी प्रतिज्ञा, जानें इसके बारें में

राज्यसभा का यह 250वां सत्र है। इस सदन में 245 सदस्य हैं। इसका गठन 1952 में हुआ था। 26 नवंबर को संविधान को 70 साल पूरे हो जाएंग। इस अवसर पर संयुक्त सत्र बुलाया गया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीलकालीन सत्र से पहले सभी दलों से सहयोग की अपील की है। 26 नवंबर को संविधान दिवस है। हमारे संविधान के 70 साल हो रहे हैं।

suman

suman

Next Story