×

शिमला में भयानक अग्निकांड: कई मकान जलकर खाक, मची अफरातफरी

शिमला जिले के ननखड्डी विकास खंड की अड्डू पंचायत में गुरुवार शाम भीषण अग्निकांड हुआ और 5 मकान जलकर राख हो गए। आग लगने के बाद यहां अफरातफरी का माहौल हो गया।

Ashiki
Published on: 26 Feb 2021 4:34 AM GMT
शिमला में भयानक अग्निकांड: कई मकान जलकर खाक, मची अफरातफरी
X
शिमला में भयानक अग्निकांड: कई मकान जलकर खाक, मची अफरातफरी

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से भयानक अग्निकांड की खबर आ रही है। गुरुवार को कुल्लू और शिमला जिले में आग लगने से ग्रामीण बेघर हो गए। शिमला जिले के ननखड्डी विकास खंड की अड्डू पंचायत में गुरुवार शाम भीषण अग्निकांड हुआ और 5 मकान जलकर राख हो गए। आग लगने के बाद यहां अफरातफरी का माहौल हो गया।

ये भी पढ़ें: बारिश अगले 5 दिन: पहाड़ो पर अलर्ट जारी, झमाझम गिरेगा पानी, बर्फबारी के आसार

बेघर हो गए लोग

बताया जा रहा है कि अग्निकांड से करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं पांच परिवार बेघर हो गए हैं। कड़ी मशक्‍कत के बाद प्रशासन, पुलिस, ग्रामीण और होमगार्ड के जवानों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक प्रभावित परिवारों को 48 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है।

दरअसल, गुरुवार शाम अड्डू गांव में एक मकान में आग लग गई। आसपास लकड़ी के मकान होने पर देखते ही देखते आग अन्य मकानों में भी फैल गई और गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए और मामले की सूचना पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी। प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने मुश्किल से मवेशियों को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले गए। देर रात तक प्रशासन की टीमें गांव में राहत और बचाव कार्यों में जुटी रहीं।

ये भी पढ़ें: गैस सिलेंडर 25 रुपये महंगा: आम आदमी को लगा झटका, फरवरी में 3 बार बदले दाम

1.5 करोड़ रुपये का नुकसान

मकान में रखा सामान, राशन, कपड़े व सोना-चांदी के आभूषण भी जल गए। जानकारी के मुताबिक इस अग्निकांड में करीब 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निकांड में लोगों के सिर से छत छिन गई है। लकड़ी के बने इन पांच घरों में कुल 41 कमरे थे, जो पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। गनीमत रही कि अग्निकांड में जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Ashiki

Ashiki

Next Story