×

मथुरा: सफाई में निकले कचरे से कोलंबिया श्रद्धालु ने बनाई यमुना की प्रतिमा

वृन्दावन में इमलीतला क्षेत्र में स्थित यमुना कुंज आश्रम के अनुयायी अमेरिका के कोलंबिया निवासी विश्वरूपा दास ने बताया कि उन्होंने यह प्रतिमा अपने आध्यात्मिक गुरु परम अद्वैत स्वामी की प्रेरणा से बनाई। यह प्रतिमा आश्रम के सहयोगियों की सहायता से दो सप्ताह में तैयार की गई।

Roshni Khan
Published on: 9 May 2019 8:53 AM GMT
मथुरा: सफाई में निकले कचरे से कोलंबिया श्रद्धालु ने बनाई यमुना की प्रतिमा
X

मथुरा: वृन्दावन में यमुना की सफाई को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए कोलंबिया के एक श्रद्धालु ने एक अनूठे प्रयास के तहत, सफाई के दौरान निकले कचरे से यमुना महारानी की ढाई मीटर ऊॅंची प्रतिमा बनाई है।

ये भी देंखे:चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल फाइनल में पहुंचना चाहती हैं

वृन्दावन में इमलीतला क्षेत्र में स्थित यमुना कुंज आश्रम के अनुयायी अमेरिका के कोलंबिया निवासी विश्वरूपा दास ने बताया कि उन्होंने यह प्रतिमा अपने आध्यात्मिक गुरु परम अद्वैत स्वामी की प्रेरणा से बनाई। यह प्रतिमा आश्रम के सहयोगियों की सहायता से दो सप्ताह में तैयार की गई।

राधा-कृष्ण के भक्त विश्वरूपा दास ने बताया, ‘‘हम लोग हर सप्ताह यमुना नदी की सफाई के लिए अभियान चलाते हैं। प्रतिमा के निर्माण में प्रयुक्त पॉलिथीन, प्लास्टिक की बोतलें, रैपर आदि भी सफाई के दौरान निकले कचरे से लिया गया है। इन चीजों से ‘कछुए की सवारी करती यमुना महारानी’ की प्रतिमा बनाई गई।’’

ये भी देंखे:बाबा केदारनाथ के कपाट खुले- हजारों श्रद्धालुओं ने किये दर्शन,6महीने तक बाबा यहीं दर्शन देंगे

दास ने बताया, ‘‘वृन्दावन आने वाले देशी-विदेशी श्रद्धालुओं तथा स्थानीय निवासियों को यमुना की सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए अगली बार 30 मीटर ऊॅंची प्रतिमा बनाने का लक्ष्य रखा गया है।’’

यमुना कुंज आश्रम के महंत परम अद्वैत स्वामी ने कहा, ‘‘सभी ब्रजवासियों का दायित्व है कि यमुना को प्रदूषणमुक्त बनाने का प्रयास करें।’’

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story