×

सेना का प्लेन क्रैश: 6 जवानों की मौत की पुष्टि, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

रविवार को मैक्सिको के वेराक्रूज राज्य में सेना का एक विमान क्रैश हो गया। जिसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया। विमान में सेना के जवान सवार थे, जिसमे से 6 जवानों की मौत की पुष्टि अब तक हो सकी है।

Shivani Awasthi
Published on: 22 Feb 2021 3:21 AM GMT
सेना का प्लेन क्रैश: 6 जवानों की मौत की पुष्टि, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी
X

लखनऊ- अमेरिका में बीते दिन यूनाइटेड के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली थीं। हालाँकि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया था और यात्री व् क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया था। लेकिन अब मैक्सिको में बड़ा विमान हादसा हो गया, जिसमे सेना के 6 जवानों की मौत होने की जानकारी मिल रही है। विमान में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी फ़िलहाल नहीं मिल सकी है।

मैक्सिको विमान हादसे में 6 जवानों की मौत

दरअसल, रविवार को मैक्सिको के वेराक्रूज राज्य में सेना का एक विमान क्रैश हो गया। जिसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया। विमान में सेना के जवान सवार थे, जिसमे से 6 जवानों की मौत की पुष्टि अब तक हो सकी है। इस बारे में मैक्सिको के रक्षा मंत्री ने जानकारी दी। अपने के बयान ने उन्होंने बताया कि हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ, जब वायुसेना का लियरजेट 45 जालपा शहर के हवाईअड्डे से उड़ान भर रहा था।

ये भी पढ़ें -आसमान में जला विमान, फिर भी कैसे बच गए यात्री, पायलट की कला आयी काम

प्लेन में कितने लोग सवार थे, नही हुई पुष्टि

हालाँकि अब तक ये नहीं बताया गया कि हादसा किस कारण हुआ या विमान में कितने लोग सवार थे। इसमें बताया गया कि सेना के छह कर्मी इस हादसे में मारे गए और मामले की जांच जारी है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि विमान ने उड़ान भरी और उसमें आग लग गई।

यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

इसके पहले यूनाइटेड एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक, विमान संख्या 777-200 ने शनिवार को होनोलूलू के लिए उड़ान भरी थीं लेकिन टेक ऑफ करते ही विमान में आग लग गई। इंजन में कुछ तकनीकी खराबी होने के चलते 15 हजार फिट की ऊंचाई पर विमान जलने लगा। जिसके बाद विमान का मलबा जलकर नीचे गिरने लगा। पायलॅट ने सूझबूझ से काम लिया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में खराबी आ गयी, जिसके बाद डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई गयी।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story