×

Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश: इन अधिकारियों का होगा कोर्ट मार्शल, पढ़ें पूरी खबर...

Aditya Mishra
Published on: 15 Aug 2023 8:45 AM GMT
Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश: इन अधिकारियों का होगा कोर्ट मार्शल, पढ़ें पूरी खबर...
X
Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश: इन अधिकारियों का होगा कोर्ट मार्शल, पढ़ें पूरी खबर...


नई दिल्ली: रक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों ने आज एक जानकारी दी है। Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश में वायुसेना के छह कर्मी मारे गए थे।

यह घटना 27 फरवरी को श्रीनगर के पास बडगाम में हुई थी।

भारतीय वायुसेना के Mi-17 हेलीकॉप्टर के हादसे का शिकार होने के मामले में 6 अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें...

वायुसेना दिवस: पाकिस्तान हो जाओ सावधान, अब आ रहा है राफेल, दिखायेगा अपना दम

बालाकोट एयरस्ट्राइक पर वायुसेना प्रमुख का बड़ा दावा, कहा- PAK के लिए जरूरी था…..

एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया बने नए वायुसेना अध्यक्ष, ली बीएस धनोआ की जगह

इनमें से दो अधिकारियों का कोर्ट मार्शल होगा जबकि बाकी चार अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


कब हुआ हादसा?

बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय वायु क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के साथ भारत के लड़ाकू विमानों की डॉग फाइट के दौरान ही MI-17 हैलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था।

पढ़ें...

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ जिले के बालाकोटे में दागे मोर्टार

धुआंधार चली गोलियां! पाकिस्तान की तीन चौकियों को किया तबाह, एक जवान शहीद

हाफिज सईद के लिए अमेरिका ने सुनाया ऐसा फरमान, हिल गया पूरा पाकिस्तान

लेकिन, यह डॉग फाइट का हिस्सा नहीं था। यह हैलीकॉप्टर भारतीय वायु सेना की ही मिसाइल का निशाना बन गया था।

वायुसेना भी मामले में अपनी गलती मान चुकी है।


वायुसेना ने मानी गलती

वायु सेना दिवस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एअर चीफ मार्शल आर.के.एस भदौरिया ने कहा था कि बडगाम हादसा हमारी गलती थी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी से मालूम पड़ा कि एमआई-17 हेलिकॉप्टर हमारी ही मिसाइल से टकराया था।

ऐसे में अब इस मामले में छह अधिकारियों पर कार्रवाई होने जा रही है, जिसमें से दो का तो कोर्ट मार्शल किया जाएगा।


Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story