×

जानिए कौन है ये लड़की, जिसे PM मोदी के साथ गेट्स फाउंडेशन ने किया सम्मानित

समाज में बदलाव लाने के लिए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने दो भारतीयों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल गोल कीपर्स अवॉर्ड दिया, जबकि राजस्थान में बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाने के लिए पायल जांगिड़ को चेंजमेकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Aditya Mishra
Published on: 4 Jun 2023 2:16 PM GMT
जानिए कौन है ये लड़की, जिसे PM मोदी के साथ गेट्स फाउंडेशन ने किया सम्मानित
X

नई दिल्ली: समाज में बदलाव लाने के लिए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने दो भारतीयों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल गोल कीपर्स अवॉर्ड दिया, जबकि राजस्थान में बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाने के लिए पायल जांगिड़ को चेंजमेकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

अवॉर्ड प्राप्त करते हुए पायल ने कहा कि जिस मंच पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मालनित किया गया है वहीं पर यह सम्मान प्राप्त कर मैं बेहद खुश हूं। पायल ने कहा कि जिस तरह से मैंने अपने गांव में इस समस्या को खत्म करने के लिए प्रयास किया है, ऐसा ही प्रयास में दुनिया भर में चाहती हूं।

पायल की इस उपलब्धि पर नोबल पुरस्कार विजेता और बच्चों के अधिकारों के लिए काम करे वाले सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यारर्थी ने कहा पायल ने हम सभी को गौरवांन्वित किया है।

वह उन युवा महिलाओं में से एक हैं, जो भारत और अन्य जगहों पर बच्चों के शोषण के खिलाफ आगे आई हैं। उसने अपने विवाह से मना करने का साहस दिखाया है और वह अपने गांव और आसपास के गांव के बच्चों के लिए मिसाल बन गई है।

ये भी पढ़ें...हाउडी मोदी: जानिए क्यों पहले दुखी थी कांग्रेस, अब मना रही खुशी

साल 2017 में आयोजित हुआ था पहला अवॉर्ड कार्यक्रम

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने गोलकीपर अवॉर्ड की शुरुआत की। यह अवॉर्ड लोगों को इन लक्ष्यों को पाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। पहला ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड कार्यक्रम साल 2017 में आयोजित किया गया।

यह हर साल तय 17 लक्ष्यों में से किसी भी एक पर अच्छा काम करने वाले शख्स को दिया जाता है। इसे गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स अवॉर्ड भी कहते हैं।

ये भी पढ़ें...आतंकवादियों को नहीं दी जानी चाहिए धन और हथियार प्राप्त करने की अनुमतिः पीएम मोदी

इन 17 लक्ष्यों पर काम करने के लिए मिलता है अवॉर्ड

साल 2015 में 193 देशों के प्रतिनिधि एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए 17 लक्ष्यों को हासिल करने की बात पर सहमत हुए थे। ये सभी लक्ष्य देशों को मिलकर 2030 तक हासिल करने हैं। ये 17 लक्ष्य हैं -

1. गरीबी हटाना

2. भूख मिटाना

3. अच्छा स्वास्थ्य

4. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

5. लिंग समानता

6. साफ पानी व स्वच्छता

7. वाजिब कीमत पर स्वच्छ ऊर्जा

8. आर्थिक वृद्धि

9. उद्योग, नवाचार और आधारभूत संरचना

10. असमानता कम करना

11. शहरों व समुदायों का दीर्घकालिक विकास

12. उत्तरदायी उपभोग और उत्पादन

13. जलवायु में सुधार

14. पानी के जीवों के लिए बेहतर वातावरण

15. धरती के जीवों के लिए बेहतर वातावरण

16. शांति, न्याय और मजबूत संस्थाएं

17. लक्ष्यों के लिए साझेदारी

ये भी पढ़ें...गूगल ट्रेंड्स- अमेरिका के बड़े शहरों में पीएम मोदी की ज़बरदस्त लोकप्रियता

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story