×

करोड़पति हैं हरियाणा के नए मंत्री, यहां जानें क्या कहती है ADR की रिपोर्ट

2014 में जहां सात मंत्री करोड़ पति थे वहीं 2019 में यह संख्या बढ़कर 12 हो गई। इसी तरह पिछली बार जहां 70 फीसद करोड़पति थे वहीं इस बार सभी करोड़पति हैं। संपत्ति के मामले में 14.73 करोड़ से बढ़कर 17.41 करोड़ का मामूली इजाफा हुआ है।

Shivakant Shukla
Published on: 16 Nov 2019 4:13 PM GMT
करोड़पति हैं हरियाणा के नए मंत्री, यहां जानें क्या कहती है ADR की रिपोर्ट
X

नई दिल्ली: हरियाणा इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स ने हरियाणा राज्य विधानसभा 2019 से मुख्यमंत्री सहित सभी 12 मंत्रियों के स्वघोषित-शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है।

ये भी पढ़ें— दिल्ली में लगेगी राज्य के हस्तशिल्पियों के उत्पादों की प्रदर्शनी

इलेक्शन वाच ने अपने विश्लेषण में 2014 और 2019 के शपथ पत्रों को लिया है। 2014 में दस मंत्रियों के शपथ पत्रों को लिया तथा 2019 में 12 मंत्रियों के शपथ पत्रों को लिया। 2014 में जहां सात मंत्री करोड़ पति थे वहीं 2019 में यह संख्या बढ़कर 12 हो गई। इसी तरह पिछली बार जहां 70 फीसद करोड़पति थे वहीं इस बार सभी करोड़पति हैं। संपत्ति के मामले में 14.73 करोड़ से बढ़कर 17.41 करोड़ का मामूली इजाफा हुआ है। पिछली विधानसभा में एक पर आपराधिक मुकदमा था इस बार किसी पर नहीं है।

ये भी पढ़ें—स्वामी चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित

मंत्रियों में सबसे अधिक संपत्ति लोहारू से निर्वाचित जय प्रकाश दलाल की 76.75 करोड़ है। मंत्रियों में दो की शैक्षिक योग्यता 12 वीं पास की है तथा दस की शैक्षिक योग्यता स्नातक या उससे ऊपर है। मंत्रियों में तीन 31 से 50 साल के हैं जबकि नौ 51 से 80 के बीच के हैं। 12 मंत्रियों में केवल एक महिला है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story