×

LAC विवाद पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, चीन के लिए कही ये बात

LAC में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए विवाद पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने हमेशा LAC का सम्मान किया और चीन को भी ऐसा करना चाहिए।

Shivani Awasthi
Published on: 16 Jun 2020 5:34 PM GMT
LAC विवाद पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, चीन के लिए कही ये बात
X

नई दिल्ली: भारत चीन के बीच लद्दाख में हुए सीमा विवाद में दोनों देशों के कई सैनिक शहीद हो गए, वहीं कई हताहत हो गए। शहीद सैनिकों की बढ़ती संख्या के साथ मामला तूल पकड़ रहा है। इस पर पीएम आवास पर CCS की बैठक भी हुई। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण में विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है।

भारत ने LAC का सम्मान किया और चीन को भी ऐसा करना चाहिए

LAC में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए विवाद पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने हमेशा LAC का सम्मान किया और चीन को भी ऐसा करना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को जो हुआ उससे बचा जा सकता था। इसमें दोनों ही देशों को नुकसान हुआ। बताया गया कि सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत जारी है।

दोनों देशों को इस विवाद से हुआ नुकसान

मंत्रालय ने अच्छे की उम्मीद जताते हुए कहा कि इसके पहले चीनी सेना LAC का सम्मान करते हुए गलवान वैली में पीछे हट गयी थी लेकिन 15 जून को दोनों देशों के बीच फिर हिंसक झड़प हो गयी। इसमे दोनों पक्षों के लोगों की मौत हुई।

ये भी पढ़ेंः भारत के 20 सैनिक शहीद: LAC पर चीन से झड़प, हिमाचल बॉर्डर पर अलर्ट

शांति और बातचीत से मतभेदों को सुलझाना चाहता है भारत

सीमा पर भारत की जिम्मेदारी की बात करते हुए मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत LAC के अंतर्गत सभी काम अपनी सीमा के अंदर ही करता है। यहीं उम्मीद हम चीन से भी रखते हैं। भारत की इस विवाद को लेकर मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि हम बॉर्डर क्षेत्रों में शांति और बातचीत के जरिये मतभेदों का समाधान चाहते हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story