×

जोजिला दर्रे में फंसे 350 लोगों को सेना ने बचा लिया, स्थानीय प्रशासन ने भी दिया साथ

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला दर्रे में फंसे लगभग 350 लोगों को सेना ने  बचा लिया। गुरुवार रात हिमपात के कारण पर्यटकों के साथ लेह, श्रीनगर, करगिल के नागरिक और चार दर्जन के करीब ट्रक चालक फंस गए हैं। सोनमर्ग स्थित सैन्य शिविर में लाकर इन्हें जरूरी चिकित्सा दी गई है।

suman
Published on: 23 Nov 2019 5:29 AM GMT
जोजिला दर्रे में फंसे 350 लोगों को सेना ने बचा लिया, स्थानीय प्रशासन ने भी दिया साथ
X

जयपुर: श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला दर्रे में फंसे लगभग 350 लोगों को सेना ने बचा लिया। गुरुवार रात हिमपात के कारण पर्यटकों के साथ लेह, श्रीनगर, करगिल के नागरिक और चार दर्जन के करीब ट्रक चालक फंस गए हैं। सोनमर्ग स्थित सैन्य शिविर में लाकर इन्हें जरूरी चिकित्सा दी गई है।

यह भी पढ़ें...महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर, टूट गई NCP, शरद पवार ने दिया ये बड़ा बयान

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जोजिला दर्रा लद्दाख का प्रवेश द्वार है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि बचाव कार्य पूरी रात चला। इसमें नागरिक प्रशासन, पुलिस और ग्रेफ के अधिकारियों ने सहयोग किया। उन्होंने बताया कि सोनमर्ग, बालटाल, नीलग्रथ और उसके साथ सटे इलाकों में रोज हिमपात शुरू हो गया था। सोनमर्ग से जोजिला की तरफ जा रहे कई वाहन बर्फ में फंस गए। इससे कई जगह ट्रैफिक जाम हो गया और बड़ी संख्या में लोग फंस गए। माइनस सात डिग्री सेल्सियस तापमान के कारण वहां फंसे लोगों को मौत का भय सताने लगा। नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर सेना के जवानों ने इन लोगों को बचाने के लिए राहत अभियान शुरू किया। करीब 250 ट्रकों व अन्य वाहनों में फंसे लोगों जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे, सभी को सुरक्षित नीचे सोनमर्ग स्थित कैंप में लाया गया।

यह भी पढ़ें...हाराष्ट्र की राजनीति में रातोंरात बड़ा खेल, फडणवीस फिर बने CM, पवार डिप्टी सीएम

पुलिस और ग्रेफ के जवानों ने हिमपात के बीच ही ट्रैफिक जाम को हटाने की जिम्मेदारी निभाई जबकि सेना के जवानों ने बर्फ में फंसे लोगों को निकाल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। रास्ते में फंसे सभी वाहनों को भी बाद में धीरे-धीरे निकाला गया।

suman

suman

Next Story