×

Mizoram Elections 2023: 'प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर से ज्यादा इजरायल की चिंता', आइजोल में राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

Mizoram Elections 2023: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आइजोल में भाषण में कहा, बीजेपी समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। बीजेपी विभिन्न समुदायों, धर्मों और भाषाओं पर लगातार हमला कर रही है, ये देश में नफरत और हिंसा फैलाती है।

aman
Report aman
Published on: 16 Oct 2023 11:15 AM GMT (Updated on: 16 Oct 2023 12:13 PM GMT)
Rahul Gandhi Mizoram Visit
X

राहुल गांधी (Social Media)

Rahul Gandhi Mizoram Visit : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार (16 अक्टूबर) को मणिपुर दौरे पर हैं। इस दौरान मणिपुर हिंसा को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर (Rahul Gandhi Target PM Modi) निशाना साधा। राहुल बोले, 'पीएम मोदी को इजरायल की ज्यादा चिंता है'। साथ ही साथ बीजेपी पर हमला करते हुए उसे नफरत फैलाने वाली पार्टी बताया।

आपको बता दें, राहुल गांधी मिजोरम विधानसभा चुनाव (Mizoram elections) को लेकर राज्य के दौर पर हैं। राहुल ने आइजोल में राजभवन के करीब एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा, 'मणिपुर अब एक राज्य नहीं रह गया है, बल्कि जातीय आधार पर बंटे दो राज्यों में विभक्त हो गया है।'

राहुल ने PM मोदी और बीजेपी को घेरा

वायनाड सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम पहुंचे हैं। राजधानी आइजोल में उन्होंने दो किलोमीटर पैदल पदयात्रा की। जिसके बाद कांग्रेस नेता ने राजभवन के पास एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मणिपुर अब एक एकीकृत राज्य नहीं है, बल्कि जातीय आधार पर दो राज्यों में बंट गया है। राहुल आगे बोले, मुझे आश्चर्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को इजरायल में क्या हो रहा है, इसमें बहुत दिलचस्पी है। लेकिन, मणिपुर में क्या हो रहा है, इसमें बिल्कुल भी इंट्रेस्ट नहीं है। मणिपुर में लोगों की हत्याएं हुई। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हुई। बच्चों को मार डाला गया।'

ये भी पढ़ें ...Rahul Gandhi बोले- CWC का ऐतिहासिक फैसला, सभी कांग्रेस शासित राज्यों में कराएंगे जातीय जनगणना

1986 के शांति समझौते का किया जिक्र

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने 1986 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर विद्रोह से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में शांति स्थापित करने की पहल की थी।' ज्ञात हो कि, मिजोरम में 7 नवंबर को वोटिंग होगी। राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे।

बीजेपी धर्मों और भाषाओं पर हमला कर रही

जनसभा को संबोधित करते हुए बोले, 'भारत का विचार एक दूसरे का सम्मान करने वाला, सहिष्णु (Tolerant) तथा अन्य विचारों-धर्मों से सीखने वाला है। यही भारत का भी विचार है। मगर, भाजपा इस पर हमला कर रही है। बीजेपी विभिन्न समुदायों, धर्मों और भाषाओं पर लगातार हमला कर रही है, ये देश में नफरत और हिंसा फैलाती है। ये भारत के विचार के खिलाफ है।'

ये भी पढ़ें ...Bihar Caste Survey: 'जितनी आबादी, उतना हक़...ये हमारा प्रण है', बिहार में जाति सर्वे रिपोर्ट पर बोले राहुल गांधी

'द आइडिया ऑफ इंडिया' पर ये बोले

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'द आइडिया ऑफ इंडिया' अर्थात भारत की अवधारणा, एक-दूसरे का सम्मान करना, सहिष्णु रहना, एक-दूसरे के धर्म और भाषा से सीखना है। मगर, बीजेपी इस पर अटैक कर रही है।

मणिपुर हिंसा-इजरायल-हमास युद्ध पर बोले राहुल

राहुल गांधी मणिपुर हिंसा और इजरायल-हमास युद्ध पर पीएम मोदी को घेरते नजर आए। आपको बता दें, इसी साल मई में मणिपुर हिंसा की शुरुआत शुरू हुई थी। समय-समय पर फिर हिंसा की आग सुलग जाती है। वहीं, इजरायल पर 7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने करीब 5000 रॉकेट दागे थे। जिस पर अब इजरायल ने पलटवार किया है। इजरायल और हमास में जंग जारी है। राहुल गांधी इन्हीं दोनों मसलों पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरते नजर आए।

मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान

आपको बता दें, मिजोरम में आगामी 7 नवंबर को मतदान होंगे। जिसके रिजल्ट अन्य चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंंगाना और राजस्थान के साथ 3 दिसंबर, 2023 को आएंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story