×

मोदी सरकार कर्मचारियों को देगी ये खुशखबरी!

हालांकि, सरकार इस पर क्या फैसला लेने वाली है ये अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।लेकिन अगर सरकार ऐसा करेगी, तब सीधे तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों को आने वाले समय में अच्छी खबर जरूर मिलेगी।

Shivakant Shukla
Published on: 25 May 2019 12:41 PM GMT
मोदी सरकार कर्मचारियों को देगी ये खुशखबरी!
X
पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की फ़ाइल फोटो

नई दिल्ली: मोदी सरकार बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में वापस आ गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर मोदी सरकार के आने से केंद्रीय कर्मचारी के अच्छे दिन आने वाले हैं।

कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी

सातवें वेतन आयोग कई बार पीएम मोदी से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की सिफारिश कर चुकी है। लेकिन उस समय कई मुश्किलों के चलते ऐसा नहीं हो पाया था। इसलिए अब ऐसा माना जा रहा है कि इस बार ये काम पूरा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें— क्या देश ने गठबंधन की राजनीति को नकार दिया है?

इतनी बढ़ सकती है सैलरी

कयास लगाए जा रहे थे चुनाव के परिणामों से पहले सरकार की तरफ से उन्हें बड़ी खुशखबरी दी जाएगी मगर ऐसा नहीं हुआ। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि ये मांग जल्द पूरी होने जा रही है। कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार से 26000 किए जाने की उनकी मांग पूरी की जाएगी।

नहीं हो पा रहा है इस पर फैसला

केंद्र कर्मचारी कई बार वेतन बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी ये मांग किसी न किसी वजह से पूरी नहीं हो पाई है। इससे पहले, 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय आयोग से जुड़ा पे पैनल लागू करने की कोशिश हुई, पर सरकार तब विफल रही थी। एक साल बाद फिर यानी कि 2004 में भी कुछ वैसे ही प्रयास किए गए, मगर तब भी यह लागू न हो सका था। मांगें पूरी न होने पर केंद्रीय कर्मचारियों की नाराजगी तब और बढ़ गई थी।

ये भी पढ़ें— क्या आप जानते हैं चुनाव के बाद ईवीएम का क्या होता है?

सरकार ला सकती है ये फॉर्मुले

ऐसे में माना जा रहा है सरकार इस पर अहम फैसला ले सकती है.सरकार कई मौकों पर ऐक्रॉयड फॉर्मुले की बात करती दिखी है। अगर यह लागू कर दिया गया तब केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि इसके तहत सरकार प्राइस इंडेक्स में उपलब्ध डेटा के आधार पर कर्मचारियों की तनख्वाह की समीक्षा करे। इसी के तहत कर्मचारियों की सैलरी हर साल बढ़ाई जाएगी।

हालांकि, सरकार इस पर क्या फैसला लेने वाली है ये अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।लेकिन अगर सरकार ऐसा करेगी, तब सीधे तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों को आने वाले समय में अच्छी खबर जरूर मिलेगी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story